भाला घोंपकर ग्रामीण की हत्या
बेटे को छुड़ाने के लिए औंछा थाने गए साधू सह निवासी नगला ¨मते की हत्या ग्रामीणों ने कर दी गई। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त भाला बरामद किया है।
संवाद सूत्र, औंछा (मैनपुरी): बेटे को छुड़ाने के लिए थाने गए ग्रामीण की हत्या कर दी गई। शव झाडि़यों में पड़ा मिला। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त भाला बरामद किया है। आरोपित परिवार सहित फरार हो गए। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।
थाना औंछा के गांव नगला ¨मते निवासी साधू ¨सह व विश्वेश्वर ¨सह का घर आसपास में हैं। शनिवार शाम साधू ¨सह पड़ोसी गांव नगला भमी में तेरहवीं में गए थे। शाम करीब छह बजे विश्वेश्वर के घर में एक पत्थर आकर गिरा। विश्वेश्वर ने साधू ¨सह के परिजनों पर पत्थर फेंकने का आरोप लगाया तो विवाद हो गया। दोनों ओर से पथराव होने लगा। पुलिस पहुंच गई। विश्वेश्वर ¨सह व उसके भाई सोमेश्वर व दूसरे पक्ष से साधू ¨सह के पुत्र धर्मेंद्र को हिरासत में ले लिया।
रात आठ बजे साधू ¨सह वासस घर लौटे, तब तक विश्वेश्वर ¨सह व सोमेश्वर को पुलिस छोड़ चुकी थी। धर्मेंद्र को छुड़वाने के लिए साधू ¨सह थाने की जाने की बात कहकर घर से चले गए। सुबह उनका शव गांव से कुछ दूर रास्ते के किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला। चेहरे पर भाला घोंप व पीट-पीटकर उनकी हत्या की गई थी। पुलिस ने झाडि़यों से भाला बरामद किया है। धर्मेंद्र ने विश्वेश्वर ¨सह, सुरेंद्र ¨सह, सोमेश्वर ¨सह, र¨वद्र ¨सह, अर्जुन और ¨पटू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपितों की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन वे पकड़ में नहीं आए। अपर पुलिस अधीक्षक अजय शंकर राय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। उन्होंने बताया कि आरोपितों को जल्द पकड़ा जाएगा।