Move to Jagran APP

लापता वृद्धा की हत्या कर खेत में फेंका शव

गले में कसा था महिला की धोती का फंदा, शरीर पर थे चोट के निशान।

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Sep 2018 10:22 PM (IST)Updated: Thu, 20 Sep 2018 10:22 PM (IST)
लापता वृद्धा की हत्या कर खेत में फेंका शव
लापता वृद्धा की हत्या कर खेत में फेंका शव

बिछवां, मैनपुरी : लापता वृद्धा की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। शव झाड़ियों के पास एक खेत में पड़ा मिला। खोजी श्वान व फोरेंसिक टीम से जांच कराई गई। परिजन कोई जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। पुलिस सुराग लगाने की कोशिश में जुटी हुई है।

loksabha election banner

थाना बिछवां के गांव भूटा निवासी केशरानी के पति की मौत 18 साल पहले हो गई थी। उनका पुत्रों से संबंध ठीक नहीं था जिससे वह अलग रहती थीं। परिजनों के अनुसार बुधवार शाम खाना खाने के बाद खेतों की ओर चली गई थी। वापस नहीं लौटी। पास के गांव कुंजलपुर स्थित उनकी रिश्तेदारी गमी हो गई है। परिजनों को लगा कि वह कुंजलपुर चली गई होंगी।

गुरुवार दोपहर गांव की महिलाएं झाडू बनाने के लिए कांस लेने गई थी। तभी कांस की झाड़ी के पास महिला शव दिखाई दिया। शव को खरपतवार से ढका गया था। जानकारी मिलने पर गांव के लोग पहुंच गए। शव की पहचान केशरानी के रूप में हुई। उनके गले में धोती से फंदा कसा था। शरीर पर चोट के निशान थे। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। एसपी अजय शंकर राय, एएसपी ओमप्रकाश ¨सह भी मौके पर पहुंचे। खोजी श्वान और फोरेंसिक टीम से जांच कराई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अज्ञात हत्यारों के खिलाफ तहरीर दी गई है। एसओ बिछवां सुदेश पाल ¨सह ने बताया कि जल्द राजफाश कर दिया जाएगा। पुत्रवधू भी नहीं पहचान पाई शव: जिन महिलाओं ने सबसे पहले वृद्धा का शव देखा, उसमें वृद्धा की पुत्रवधू भी शामिल थी। वह भी शव देखकर डरकर भाग खड़ी हुई। उसे नहीं पता था कि शव उसकी सास का है। पति की मौत के तीन साल बाद ही केशरानी दोनों पुत्रों से अलग रहने लगी थीं। बड़ा पुत्र विनोद फर्दपुर में मिठाई की दुकान करता है। छोटा सहदेव खेतीबाड़ी करता है। विनोद का घर अलग बना है। दूसरे घर में अंदर के हिस्से में केशरानी रहती थी। बाहर के कमरे में सहदेव अपने परिवार सहित रह रहा है। सहदेव के मुताबिक मां उसे बिना बताए अक्सर चली जाती थी। इसलिए बुधवार को भी उसे ¨चता नहीं हुई। नलकूप पर भटक गया खोजी श्वान: फोरेंसिक टीम ने फोटोग्राफी कर मौके से जांच के लिए नमूने लिए। वहीं खोजी श्वान ने घटना स्थल से दो सौ मीटर दूर एक नलकूप की ओर दौड़ लगा दी। नलकूप के पास पहुंच कर भटक गया। पुलिस ने नलकूप स्वामी के संबंध में जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.