गुलजार बाजार, सजना का होगा इंतजार
ब्यूटी पार्लर हाउसफुल मेहंदी लगवाने को उमड़ी सुहागिनें बाजारों में बिखरी रौनक
By JagranEdited By: Published: Wed, 16 Oct 2019 10:27 PM (IST)Updated: Thu, 17 Oct 2019 06:02 AM (IST)
जासं, मैनपुरी: करवाचौथ का त्योहार आज है। सजना के लिए सजने को सजनी बाजारों में उमड़ पड़ी। साड़ी, ज्वैलरी और अन्य सामान की दुकानें महिलाओं से गुलजार दिखीं। सोलह श्रृंगार में शामिल मेहंदी लगवाने के लिए भी महिलाओं को इंतजार करना पड़ गया। ब्यूटी पॉर्लर भी फुल नजर आए।
करवाचौथ से एक दिन पहले महिलाओं में मेहंदी और मेकअप का क्रेज दिखा। ब्यूटी पार्लर और मेहंदी लगाने के लिए महिलाओं को लंबा इंतजार करना पड़ा। हर जगह कतार लगी हुई थी। पति की लंबी आयु की कामना के लिए रखे जाने वाले इस व्रत को लेकर महिलाओं में सजने की होड़ साफ दिखाई दे रही थी। हर कोई दूसरी से सुंदर दिखना चाहती थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें