Move to Jagran APP

हारेंगे जिन्नावादी, जीतेंगे राष्ट्रवादी: स्वतंत्र देव

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी सहित विरोधी दलों पर तीखा हमला बोला। कहा कि चुनाव जीतने के लिए जिन्ना की बात करने वालों को जनता समझ चुकी है। मुख्तार आजम खान और अतीक अहमद जैसे नामों से अखिलेश यादव हिदुओं को डराना चाहते हैं। परंतु अब इस देश में न हिदू किसी मुसलमान से डरेगा और न ही मुसलमान किसी हिदू से। सूबे की जनता आगामी चुनाव में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनाएगी।

By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Dec 2021 04:45 AM (IST)Updated: Sat, 04 Dec 2021 04:45 AM (IST)
हारेंगे जिन्नावादी, जीतेंगे राष्ट्रवादी: स्वतंत्र देव
हारेंगे जिन्नावादी, जीतेंगे राष्ट्रवादी: स्वतंत्र देव

जासं, मैनपुरी: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी सहित विरोधी दलों पर तीखा हमला बोला। कहा कि चुनाव जीतने के लिए जिन्ना की बात करने वालों को जनता समझ चुकी है। मुख्तार, आजम खान और अतीक अहमद जैसे नामों से अखिलेश यादव हिदुओं को डराना चाहते हैं। परंतु अब इस देश में न हिदू किसी मुसलमान से डरेगा और न ही मुसलमान किसी हिदू से। सूबे की जनता आगामी चुनाव में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनाएगी।

loksabha election banner

प्रदेश अध्यक्ष दोपहर एक बजे हेलीकाप्टर से किशनी पहुंचे। इसके बाद दिल्ली पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल के मैदान में आयोजित जनसभा की। कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने इतने आवास और शौचालय बनवा दिए हैं कि हर जगह निर्धन तबके की पहली पसंद भाजपा ही है। आगामी 2024 तक देश में किसी का घर कच्चा नहीं रहेगा। गरीबों के समर्थन से ही प्रदेश में पुन: भाजपा की सरकार बनने जा रही है। कहा कि अखिलेश यादव प्रदेश के विकास कार्याें को अपना बताकर जनता को बरगलाना चाहते हैं। परंतु चुनाव जीतने के लिए जिन्ना की बात करने वालों को जनता समझ चुकी है। सपा वंशवादी पार्टी है, अब लोग इसके झांसे मे नहीं आएंगे। योगी आदित्यनाथ गरीबों के सच्चे सेवक हैं। गरीबों के उत्थान के लिए काम हो रहा है। प्रदेश मे गुंडागर्दी, माफियाराज खत्म हो गया हैं। पहले की सरकार में पुलिस गुडों से डरती थी, परंतु अब पुलिस को देखकर गुंडे भाग जाते हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण का सपना साकार हो रहा है। हर वर्ग भाजपा के साथ है। यह रहे मौजूद

कार्यक्रम में ब्रज प्रांत अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री, विधायक सरिता भदौरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना भदौरिया, जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान, दिनेश वशिष्ठ, मंजुषा चौहान, प्रेम सिंह शाक्य, अशोक चौहान, आलोक गुप्ता, ब्लाक प्रमुख मनेश चौहान, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विशाल वाल्मीकि, अनुजेश यादव, प्रियरंजन आशू दिवाकर, नीता धनगर, अनुराग पांडे, प्रदीप तिवारी, योगेंद्र प्रताप, ओम जी दुबे सोनम वाल्मीकि, राहुल राठौर, संजीव यादव, अनिल मिश्रा, भूपेंद्र यादव, राहुल चतुर्वेदी, प्रदीप तिवारी, अनुराग पांडे, रमाशंकर तिवारी, ऋषभ राज, विपिन कठेरिया, आशुतोष मिश्रा, मुनीन्द्र सिंह, हृदेश शाक्य, शिवेंद्र चौहान, धर्मेंद्र चौहान, आदित्य दीक्षित, उमेश शर्मा, नीरज पांडेय आदि।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.