तीमारदारों से अभद्र व्यवहार, अस्पताल में हंगामा
मैनपुरी जासं। जिला अस्पताल के आपात कक्ष में मरीजों और तीमारदारों के साथ दुर्व्यवहार होना कोई नई बात नहीं है। लेकिन गुरुवार शाम यहां संघ कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार हुआ तो हंगामा शुरू हो गया। थोड़ी देर में तमाम संघ कार्यकर्ता जिला अस्पताल पहुंच गए। डेढ़ घंटे बाद मामला शांत हो सका।
जासं, मैनपुरी: जिला अस्पताल के आपात कक्ष में मरीजों और तीमारदारों के साथ दुर्व्यवहार होना कोई नई बात नहीं है। लेकिन, गुरुवार शाम यहां संघ कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार हुआ तो हंगामा शुरू हो गया। थोड़ी देर में तमाम संघ कार्यकर्ता जिला अस्पताल पहुंच गए। डेढ़ घंटे बाद मामला शांत हो सका।
थाना बिछवां के गांव सुल्तानगंज निवासी धर्मेंद्र कुमार और उदय पांडेय गुरुवार देर शाम सड़क हादसे में घायल हो गए। वे संघ कार्यकर्ता हैं। स्वजन उन्हें जिला अस्पताल लाए। आरोप है कि अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉ. अंकुर ने तीमारदारों के साथ दुर्व्यवहार किया। विरोध करने पर चिकित्सका ने गालीगलौज शुरू कर दी। इस बात की जानकारी अन्य संघ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को हुई तो वे जिला अस्पताल पहुंच गए। इस दौरान दोनों ओर से जमकर कहासुनी हुई। सूचना मिलने पर संघ के बड़े पदाधिकारी और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान भी अस्पताल पहुंच गए। सीएमओ एके पांडेय भी आ गए। बमुश्किल समझा बुझाकर डेढ़ घंटे बाद मामला शांत कराया जा सका। किसी पक्ष ने थाने में तहरीर नहीं दी है।