Move to Jagran APP

पति ही निकला पत्नी और दादा का कातिल, गिरफ्तार

युवती के पति ने साथी के साथ मिलकर की थी दादा-नातिन की हत्या दादा के अचेत हो जाने पर फंसने के डर से घोंट दिया दोनों का गला।

By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Dec 2019 10:50 PM (IST)Updated: Mon, 02 Dec 2019 06:07 AM (IST)
पति ही निकला पत्नी और दादा का कातिल, गिरफ्तार
पति ही निकला पत्नी और दादा का कातिल, गिरफ्तार

जासं, मैनपुरी: छह दिन पहले कुरावली क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड का रविवार को पुलिस ने राजफाश कर दिया। घटना को महिला के पति ने ही दोस्त के साथ मिलकर अंजाम दिया था। पहले पति ने महिला से शारीरिक संबंध बनाए और बाद में वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकारी है।

loksabha election banner

28 नवंबर की सुबह थाना कुरावली के एक गांव के निवासी बुजुर्ग और उनकी 24 वर्षीय विवाहित नातिन का शव घर में मिला था। महिला का शव अ‌र्द्धनग्न हालत में था। उसके साथ दुष्कर्म की आशंका भी जताई गई थी। पोस्टमार्टम से पता चला कि दोनों की हत्या गला घोंटकर की गई है।

रविवार को पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक अजय शंकर राय ने बताया कि महिला का पति विवाद होने के बाद भी उसको फोन करता था। साक्ष्य मिलने पर पूछताछ हुई तो उसने वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। वारदात में शामिल महिला के गांव निवासी एक साथी का नाम भी बताया। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया।

आरोपित पति ने बताया कि उसके साथी ने उसे पत्नी के साथ समझौते के लिए बुलाया था। कहा कि उसकी पत्नी के दादा बातचीत में रोड़ा हैं। इसलिए उसके सोने के बाद रात को चलेंगे। रात करीब 10 बजे महिला का पति दीवार फांदकर घर में पहुंच गया। बातचीत की तो पत्नी का गुस्सा शांत हो गया। इस दौरान उसने पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाए। काफी देर तक बाहर नहीं निकला तो उसका दोस्त जानकारी करने के लिए अंदर आ गया। इस पर पत्नी भड़क गई।

पत्नी के चिल्लाने पर उसके दादा जाग गए। इस पर दोनों ने दादा को धक्का मार दिया। वे सिर टकराने से जमीन पर गिर गए। दोनों को लगा कि वह मर गए है। अब महिला हत्या का राजफाश कर देगी इस पर महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर दादा का भी गला घोंट दिया। इसके बाद दोनों बाइक से भाग गए।

पुलिस की कहानी पर उठ रहे सवाल: जब पति समझौते के लिए आया था तो उसे दीवार फांदने की क्या आवश्यकता थी।

- पति-पत्नी के बीच विवाद था तो शारीरिक संबंध कैसे स्थापित हो गए।

- शारीरिक संबंध सहमति से बने तो फिर विवाद की स्थिति क्यों बनी।

- महिला व उसके दादा ने शोर मचाया तो गांव के लोगों को जानकारी क्यों नहीं हो सकी।

- पति का साथी समझौता कराना चाहता था तो उसने दिन में बात क्यों नहीं कराई।

- साथी अगर मध्यस्थ बन रहा था तो पति के साथ घर के अंदर क्यों नहीं गया, बाद में क्यों पहुंचा।

- पुलिस पति की कहानी पर यकीन क्यों कर रही है।

- एफआइआर में विवाहिता के शव के अर्धनग्न मिलने की बात क्यों छिपाई गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.