होली मिलन समारोह के दौरान खूनी संघर्ष, युवक की हत्या
मैनपुरी जासं। जमीन पर कब्जे को लेकर चल रहे विवाद में होली मिलन कार्यक्रम के दौरान खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। हमलावर पक्ष ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में दहशत फैल गई। तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एसपी ने गांव पहुंच कर मामले की जानकारी ली है।
जासं, मैनपुरी: जमीन पर कब्जे को लेकर चल रहे विवाद ने होली मिलन कार्यक्रम के दौरान खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। हमलावर पक्ष ने विरोधी युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से गांव में दहशत फैल गई। तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एसपी ने गांव पहुंच कर मामले की जानकारी की।
थाना घिरोर क्षेत्र के गांव नगला रघी निवासी विकास यादव और गांव के सत्यवीर के परिवार के बीच जमीन पर कब्जे को लेकर रंजिश चली आ रही है। दोनों पक्षों में कई बार विवाद और मारपीट मारपीट हो चुकी है। बुधवार शाम करीब सात बजे गांव में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। अन्य ग्रामीणों के साथ दोनों पक्ष के लोग भी इसमें शामिल होने आए थे। इसी बीच दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश के चलते कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में मारपीट और फायरिग हो गई। इसी दौरान चली गोली विकास यादव के माथे पर जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। इसी के साथ ही समारोह में अफरातफरी मच गई। आननफानन में स्वजन उसे जिला अस्पताल लाए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
अचानक फायरिग से गांव में दहशत फैल गई। एसपी अजय कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई। हमलावर पक्ष की गिऱफ्तारी को दबिश दी, लेकिन कोई हाथ नहीं लगा। तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मृतक घर में कोहराम मचा हुआ है। एसपी ने बताया कि हमलावर को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।