हरियाली तीज के श्रृंगार को सजे बाजार
मैनपुरी जासं। हरियाली तीज से पूर्व ही धरा का सौंदर्य निखर उठा है। सावन में हरियाली की चूनर ओढ़े धरा लुभा रही है तो महिलाओं के सजने-संवरने को बाजार भी सज गया है। ब्यूटी पॉर्लर में निखरने को महिलाओं की आवाजाही बढ़ी तो पसंद की मेंहदी सजाने को हाथ आगे बढ़ने लगे हैं। हरे रंग के वस्त्रों की भी बाजार में खासी मांग हो रही है। श्रृंगार की दुकानों पर भी महिलाएं ही नजर आ रही है। चमकने और दमकने के सामान की खरीदारी को आने वाली महिलाओं की भीड़ से बाजारों में रौनक भी है।
जासं, मैनपुरी: हरियाली तीज से पूर्व ही धरा का सौंदर्य निखर उठा है। सावन में हरियाली की चूनर ओढ़े धरा लुभा रही है तो महिलाओं के सजने-संवरने को बाजार भी सज गया है। ब्यूटी पॉर्लर में निखरने को महिलाओं की आवाजाही बढ़ी तो पसंद की मेंहदी सजाने को हाथ आगे बढ़ने लगे हैं। हरे रंग के वस्त्रों की भी बाजार में खासी मांग हो रही है। श्रृंगार की दुकानों पर भी महिलाएं ही नजर आ रही है। चमकने और दमकने के सामान की खरीदारी को आने वाली महिलाओं की भीड़ से बाजारों में रौनक भी है।
सावन की घटा के साथ महिलाओं में हरियाली तीज की छटा भी छा गई है। शहर हो या देहात, महिलाएं उत्सव मना रही हैं। गुरुवार को मनाई जाने वाली हरियाली तीज के लिए महिलाएं हरी चूड़ियों के साथ हरे रंग के परिधान तैयार कर रही हैं। यूं तो हरियाली तीज सुहाग और सौभाग्य का त्योहार है। त्योहार पर खरीदारी को मंगलवार शहर में रौनक रही। महिलाएं सजने-संवरने के लिए चूड़ी और कास्मेटिक की दुकानों पर खरीदारी करती रहीं।
कोरोना संक्रमण ने इस साल हर पर्व और त्योहार की रंगत छीन ली है। कई माह से चल रहे संकट के बाद अब हरियाली त्योहार मनाने को महिलाओं में उत्साह दिखा। वैसे, कई दिन से बाजार आ रहीं महिलाएं खरीदारी को जुटी थी। अब मंगलवार को भीड़ कुछ ज्यादा ही नजर आई। महिलाओं ने चूड़ियों के अलावा सौंदर्य की दुकानों पर खरीदारों को उत्साह दिखाया। हरे रंग की चूड़ियों की खासी मांग रही। ज्वैलर्स की दुकानों पर भी सुहाग का सामान खरीदा गया।