Move to Jagran APP

गुरुनानक की जयंती पर गुरुद्वारों में हुए कार्यक्रम

भोगांव संसू। सिखों के प्रथम गुरु गुरुनानक देव का 551वां जन्मदिवस गुरुद्वारा में प्रकाशोत्सव के रूप में मनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 01 Dec 2020 06:40 AM (IST)Updated: Tue, 01 Dec 2020 06:40 AM (IST)
गुरुनानक की जयंती पर गुरुद्वारों में हुए कार्यक्रम
गुरुनानक की जयंती पर गुरुद्वारों में हुए कार्यक्रम

भोगांव: सिखों के प्रथम गुरु गुरुनानक देव का 551वां जन्मदिवस गुरुद्वारा में प्रकाशोत्सव के रूप में मनाया गया।

prime article banner

सोमवार को नगर के मुहल्ला सिधी गली स्थित गुरुद्वारा में सुबह से ही बड़ी संख्या में सिख श्रद्धालु एकत्रित होने लगे। कार्यक्रम की शुरुआत सुखमनि साहिब के पाठ से की गई। श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा परिसर स्थित निशान साहिब का चोला बदलकर पूजा अर्चना की। तत्पश्चात शबद कीर्तन हुआ। शबद कीर्तन में गुरु ग्रंथ साहिब की महत्ता व गुरुनानक देव के जीवन चरित्र का व्याख्यान किया गया। सरदार सोहन सिंह ने कहा कि गुरुनानक देव मानवता के पुजारी थे। वह छुआछूत व पाखंड के विरोधी थे। उन्होंने सदैव ऊंच नीच का विरोध करते हुए हिदू-मुस्लिम एकता पर बल दिया था। लोगों को सत्य की राह पर चल कर भगवान की आराधना कर अपने जीवन को सफल बनाने का आव्हान किया था। अरदास के बाद लंगर का आयोजन किया गया। इस मौके पर सरदार सतनाम सिंह, हरवंश लाल अरोरा, दलजीत सिंह, जोगेंद्र लाल अरोरा, बंटी सलूजा, सहेंद्र लाल अरोरा, मंजीत सिंह, दलजीत कौर, शालू सलूजा, नीलम सलूजा, अमित अरोरा, राम अरोरा, जीते सलूजा, मिटू अरोरा मौजूद रहे।

चार दिसंबर को सजेगा कीर्तन दरबार: गुरुनानक देव के जन्मोत्सव समारोह को समर्पित गुरुद्वारा में चार दिसंबर को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक कीर्तन दरबार का आयोजन किया जाएगा। 12:30 बजे से लंगर का आयोजन होगा।

कुरावली में मनाया गया प्रकाश पर्व: संसू, कुरावली: सोमवार को नगर में जीटी रोड संत नगर स्थित गुरुद्वारा परिसर में गुरुनानक का जन्म दिवस मनाया गया। आयोजन में कोविड प्रोटोकाल के तहत सादगी बरती गई।

सोमवार को गुरुद्वारा परिसर में सेवादार खजान सिंह द्वारा गुरु नानक देव के 551वें प्रकाश पर्व पर गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ किया गया। शबद कीर्तन का आयोजन किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान मनजिदर सिंह, बाबी फारूकी, दिनेश कुमार, नीरज कुमार, बाबी यादव, सचिन, संतोष, रितिक, सुरेश, धर्मेंद्र सिंह, हरवीर सिंह, दीपक यादव मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.