मैदान-पार्क में लॉक, ऑनलाइन योग की कक्षा
मैनपुरी जासं। कोरोना के संक्रमण की दहशत से पार्क और मैदान में लॉक हैं लेकिन योग डाउन नहीं है। पहली बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन बदले अंदाज में होगा। सार्वजनिक स्थानों पर योग क्रियाएं नहीं दिखेंगी लेकिन घर में लोग योग करते जरूर नजर आएंगे। योग की कक्षाओं को ऑनलाइन फेसबुक और ट्विटर पर भी निहारा जा सकेगा।
जासं, मैनपुरी: कोरोना के संक्रमण की दहशत से पार्क और मैदान में लॉक हैं, लेकिन योग डाउन नहीं है। पहली बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन बदले अंदाज में होगा। सार्वजनिक स्थानों पर योग क्रियाएं नहीं दिखेंगी, लेकिन घर में लोग योग करते जरूर नजर आएंगे। योग की कक्षाओं को ऑनलाइन फेसबुक और ट्विटर पर भी निहारा जा सकेगा।
छह साल से देश समेत समूचे विश्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन जोर-शोर से हो रहा है, लेकिन पहली बार यह घरों में ही सिमटा नजर आएगा। योग शिक्षिका गीता मौर्य कहती हैं कि योग से शरीर चुस्त रहता है तो मानसिक शांति भी मिलती है। योग शरीर को सेहतमंद बनाए रखता है और कई प्रकार की शरीरिक और मानसिक परेशानियों को दूर करता है। यह थकान, सिरदर्द, जोड़ों के दर्द से राहत दिलाता है और ब्लड प्रेशर को सामान्य बनाए रखने में भी सहायक होता है। नियमित योग करने से चेहरे पर क्रांति आती है, तेज झलकता है।
-
यह भी हैं योगासन के लाभ-
-भीतरी ग्रंथियां अपना काम अच्छी तरह कर सकती हैं, युवावस्था बनाए रखने और वीर्य रक्षा में सहायक होती है।
-पेट की सुचारु रूप से सफाई होती है, पाचन अंग पुष्ट होते हैं। पाचन-संस्थान में गड़बड़ियां उत्पन्न नहीं होतीं।
-मेरुदंड-रीढ की हड्डी को लचीला बनाते हैं, व्यय हुई नाड़ी शक्ति की पूर्ति करते हैं।
-पेशियों को शक्ति प्रदान करते हैं। इससे मोटापा घटता है, दुर्बल-पतला व्यक्ति तंदरुस्त होता है।
- स्त्रियों की शरीर रचना के लिए विशेष अनुकूल हैं। वे उनमें सुन्दरता, सम्यक-विकास, सौन्दर्य आदि के गुण उत्पन्न करते हैं।
-बुद्धि की वृद्धि होती है, आत्मा-सुधार के प्रयत्न बढ़ जाते हैं।
- योग से श्वास क्रिया का नियमन होती है। हृदय और फेफड़ों को बल देते हैं, रक्त को शुद्ध करते हैं।
-आसन रोग विकारों को नष्ट करते हैं, रोगों से रक्षा करते हैं। शरीर को निरोग, स्वस्थ और बलिष्ठ बनाए रखते हैं।
-आसनों से नेत्रों की ज्योति बढ़ती है। आसनों का निरन्तर अभ्यास करने वाले को चश्मे की आवश्यकता समाप्त हो जाती है।
-
पूर्व दिवस पर योगाभ्यास-
जासं, मैनपुरी: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से एक दिन पहले शहर के देवी रोड स्थित भारत स्वाभिमान कार्यालय पर तय प्रोटोकॉल का व्यास बनाया गया। इसके बाद पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी डॉ. चंद्रमोहन सक्सेना, जिला प्रभारी महिला प्रभारी दाख श्री, संगठन मंत्री मुकेश प्रधान, सह प्रभारी पतंजलि योग समिति लक्ष्मीनारायण, योग विस्तारक प्रभात और गिरेंद्र ने योगाभ्यास किया। वहीं, राजा का बाग में पतंजलि की जिला मीडिया प्रभारी ज्ञान कुमारी ने युवतियों को योग सिखाए।
-
सुबह सात बजे से होगी शुरूआत-
पहली बार ऑनलाइन होने वाले योग कार्यक्रम की शुरूआत सुबह सात बजे ऑनलाइन होगी। फेसबुक के अलावा यह ट्विटर भी लाइव होगा। शारीरिक क्रियाओं के बाद ऑनलाइन संबोधन और प्रार्थना भी होगी।