Move to Jagran APP

धरा पर होगी हरियाली, रोपे जाएंगे 36 लाख पौधे

मैनपुरी जासं जिले की धरा हरियाली की चुनरी ओढ़ेगी।

By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Oct 2020 05:17 AM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2020 05:17 AM (IST)
धरा पर होगी हरियाली, रोपे जाएंगे 36 लाख पौधे
धरा पर होगी हरियाली, रोपे जाएंगे 36 लाख पौधे

मैनपुरी, जासं: जिले की धरा हरियाली की चुनरी ओढ़ेगी। वन विभाग के साथ अन्य विभाग भी पर्यावरण संरक्षण में साथ होंगे। अभियान चलाकर जिले में 36 लाख पौधे लगाए जाएंगे। साथ ही अधिकारी और कर्मचारी भी अपने कार्यालय परिसर को हरा-भरा बनाएंगे। इसके लिए वन विभाग की पौधशालाओं में पौधे तैयार किए जा रहे हैं। यह लक्ष्य पिछले सत्र की तुलना में अधिक है। अगले वन महोत्सव में करीब छह लाख पौधे अधिक लगाए जाएंगे।

loksabha election banner

प्रदेश में वर्ष 2021-22 में 30 करोड़ पौधरोपण किया जाना है। इसके सापेक्ष मैनपुरी जिले में 36.38 लाख से ज्यादा पौधे लगाए जाएंगे। इसमें 14.38 लाख पौधे वन विभाग और 21.99 लाख पौधे अन्य विभाग लगाएंगे। देखा जाए तो पिछले कई वर्षों से विभाग को प्रतिवर्ष दस फीसद बढ़ा कर लक्ष्य दिया जाता है और कागजों में विभाग द्वारा इस लक्ष्य को पूरा भी किया जाता है, लेकिन जनपद की हरियाली दिनों-दिन कम होती गई। वन क्षेत्र का दायरा भी सिकुड़ता गया। पौधों के रख-रखाव की जिम्मेदारी किसकी है, यह कोई बताने को तैयार नहीं है। पौधों की सुरक्षा पर शासन की ओर से भारी भरकम रकम भी अदा की जाती है। कई करोड़ रुपये खर्च कर लगाए गए पौधों में कितने सुरक्षित बचे हैं, यह सभी जानते हैं। पौधा लगा भूल जाते हैं जिम्मेदारी

पौधरोपण अभियान में वन विभाग के अलावा अन्य विभागों का भी पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित है। यहां स्थिति यह है कि ज्यादातर विभाग पौधे लगाने के बाद जिम्मेदारी भूल जाते हैं। इस लापरवाही के चलते हर वर्ष लाखों रुपये के पौधे बर्बाद हो जाते हैं। पौधारोपण को लेकर जिले में तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। शासन ने अगले साल के लिए जिले में 36 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। वन महोत्सव की तैयारी जोर-शोर से चल रही हैं। पूरे जिले में ब्लाकवार अभियान चलाया जाएगा और लक्ष्य के मुताबिक पौधरोपण होगा। इस बार पौधों को बचाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

- अखिलेश पांडेय, डीएफओ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.