पुलिस की मौजूदगी में गणेश प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन
बेवर संसू। इस बार गणेश महोत्सव पर भी कोविड-19 का साया देखने को मिला। पुलिस-प्रशासन ने काली नदी पर अपनी देखरेख में बिना किसी भीड़भाड़ के गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन कराया।
संसू, बेवर: इस बार गणेश महोत्सव पर भी कोविड-19 का साया देखने को मिला। पुलिस-प्रशासन ने काली नदी पर अपनी देखरेख में बिना किसी भीड़भाड़ के गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन कराया।
रविवार सुबह 10 बजे नगर में स्थापित की गई गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला शुरू हुआ, जो दोपहर बाद तक चलता रहा। विसर्जन से पूर्व गणेश प्रतिमाओं का विधि विधान से पूजन किया गया। बप्पा के भक्तों ने अबकी बार फिर कुशल मंगल के साथ आने की प्रार्थना करने के बाद सम्मान पूर्वक गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया। इस मौके पर पुलिस प्रशासन बेहद सतर्क रहा। किसी भी प्रतिमा के विसर्जन यात्रा के समय पांच भक्तों के अलावा अन्य को नहीं जाने दिया गया। विसर्जन स्थल पर भी पुलिस की चौकसी रही। इस मौके पर अनु दीक्षित, सुधीर कुमार गुप्ता, संजीव त्रिवेदी, विकास सैनी, कुलदीप रावत, रामप्रकाश गुप्ता, संजय त्रिवेदी, महेश गुप्ता, भजन शुक्ला मौजूद रहे