Move to Jagran APP

कोहरा ने रोकी जनजीवन और सूरज की राह

शुक्रवार को भी आबादी को कोहरा घेरे नजर आया। सुबह से जमा कोहरा शाम तक नहीं हटा तो सूरज भी नहीं निकल सके। धूप नहीं निकलने से नागरिकों को गलन और सर्दी का ज्यादा अहसास होता रहा। मौसम की इस मार से नागरिक ठिठुरते रहे। तमाम स्थानों पर अलाव जलते नजर आए। वहीं न्यूनतम तापमान 5.4 और अधिकतम 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Jan 2022 05:06 AM (IST)Updated: Sat, 15 Jan 2022 05:06 AM (IST)
कोहरा ने रोकी जनजीवन और सूरज की राह
कोहरा ने रोकी जनजीवन और सूरज की राह

जासं, मैनपुरी: शुक्रवार को भी आबादी को कोहरा घेरे नजर आया। सुबह से जमा कोहरा शाम तक नहीं हटा तो सूरज भी नहीं निकल सके। धूप नहीं निकलने से नागरिकों को गलन और सर्दी का ज्यादा अहसास होता रहा। मौसम की इस मार से नागरिक ठिठुरते रहे। तमाम स्थानों पर अलाव जलते नजर आए। वहीं, न्यूनतम तापमान 5.4 और अधिकतम 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

loksabha election banner

सुबह नागरिक सैर को निकले तो राहों पर कोहरा की चादर देखकर अचरज में पड़ गए। बीते दिन के मुकाबले घना कोहरा होने की वजह से ²श्यता भी कम दिखी तो पेड़ों से पाला भी गिरा। गुरुवार रात को एक बजे तक मौसम साफ था। इसके बाद कोहरे की आमद होती गई। कोहरा धीरे-धीरे शुरू हुआ, जो सुबह होने से पहले ही राहों पर फैल गया। इससे वाहनों को लाइटों के सहारे सफर तय करना पड़ा। सुबह ऐसे मौसम से सैर जाने वाले भी परेशान नजर आए। दिनभर बना रहा कोहरा

कोहरा के साथ ही आसमान पर बादलों का डेरा बना रहा। सुबह दस बजे के करीब कुछ सेकेंड को सूरज ने झलक दिखाई, लेकिन आसमान तक बने कोहरे ने उसकी चाल को रोक दिया। इससे सुबह से शाम तक कोहरा बने रहने से धूप नहीं निकल सकी। गेहूं और सरसों उत्पादक किसान खुश

कोहरा पड़ने से सरसों और गेहूं उत्पादक किसानों के चेहरों पर सुकून के भाव दिखे। किसान देवलाल का कहना था कि ठंड बढ़ने से ही इन दोनों फसलों में दाना सही बैठेगा, इसलिए ठंड भी जरूरी है। वहीं, आलू किसान कोहरा से परेशान रहे। किसान रघुवीर सिंह का कहना था कि इससे झुलसा का प्रकोप बढ़ेगा। नीचे आया न्यूनतम पारा

कोहरा की अधिकता की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। रात को न्यूनतम तापमान 5.4 और दिन में अधिकतम 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा। यह इस दिन बीते साल इसी स्तर पर रहा था। 18 को छाए रहेंगे बादल

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी नरेंद्र कुमार के अनुसार, 17 जनवरी तक मौसम साफ रहेगा। 18 को आसमान पर हल्के बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान चलने वाली बयार से ठिठुरन हो सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.