बड़े मंदिर लॉक, गली-मुहल्लों के मंदिरों में पूजा अनलॉक
मैनपुरी जासं। सावन के पहले सोमवार को शहर के बड़े मंदिर लॉक रहे तो छोटे मंदिरों में श्रद्धा की बयार बहती रही। भगवान भोलेनाथ के जयकारों से गली-कूचों के मंदिर गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर मनौती मांगी। श्रद्धालुओं को रोकने के लिए मंदिरों पर पुलिस भी मौजूद रही।
जासं, मैनपुरी: सावन के पहले सोमवार को शहर के बड़े मंदिर लॉक रहे तो छोटे मंदिरों में श्रद्धा की बयार बहती रही। भगवान भोलेनाथ के जयकारों से गली-कूचों के मंदिर गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर मनौती मांगी। श्रद्धालुओं को रोकने के लिए मंदिरों पर पुलिस भी मौजूद रही।
कोरोना संक्रमण की वजह से शहर के प्रतिष्ठित मंदिर भीमसेन और चांदेश्वर आश्रम लॉक रहे। लॉकडाउन में इन मंदिरों के पट बंद हो से यहां श्रद्धा का माहौल शांत सा नजर आया। सावन के महीने में बहने वाली भक्ति शांत सी थी।
-
देहरी पूजन से चला काम-
शहर के प्रमुख मंदिरों में लॉक होने के बाद पूजा-अर्चना को आए श्रद्धालुओं ने महादेव को देहरी से ही पूजन कर खुश किया। पूजा का सामान भी देहरी पर अर्पित किया।