Move to Jagran APP

मकर संक्राति पर जगह-जगह बांटी खिचड़ी और खीर

जेएनएन मैनपुरी मकर संक्रांति पर मंगलवार को शहर और देहात में जगह-जगह आयोजन हुए। खिचड़ी औरखीर बांटी। कुछ लोगों ने तो गरीबों में वस्त्र वितरित किए। आयोजन सुबह से दोपहर तक होते रहे।

By JagranEdited By: Published: Tue, 14 Jan 2020 10:44 PM (IST)Updated: Wed, 15 Jan 2020 06:11 AM (IST)
मकर संक्राति पर जगह-जगह बांटी खिचड़ी और खीर
मकर संक्राति पर जगह-जगह बांटी खिचड़ी और खीर

जेएनएन, मैनपुरी: मकर संक्रांति पर लोगों ने खूब दान पुण्य किया। शहर और कस्बों में जमकर दान किया गया। खिचड़ी, खीर और कॉफी का वितरण हुआ। जमकर खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया।

loksabha election banner

शहर के स्टेशन रोड पर मंगलवार सुबह नागरिकों को खिचड़ी और दोपहर को खीर का वितरण किया गया। शाम को यहां कॉफी भी बांटी गई। कार्यक्रम में डॉ. अभिषेक, कुलदीप, जीतू, रवी, कुंदन, सतेंद्र और राजेश मौजूद रहे। वहीं, सदर तहसील के पास भी खिचड़ी का वितरण हुआ। इसके अलावा शहर के लाल सूरजभान पुस्तकालय के पास भी दिव्यांगों ने खिचड़ी का वितरण किया। इस दौरान प्रसाद ग्रहण करने को भीड़ बनी रही।

प्रधान ने बांटी शॉल और मिठाई

घिरोर: ग्राम पंचायत लपगवां की प्रधान शकुंतला देवी ने गांव और नगला बाग में महिलाओं को शॉल और मिठाई बांटी। प्रधान ने 151 शॉल बांटी। इस दौरान अमृत लाल, रोजगार सेवक सुमित मिश्रा, रवि मिश्र, नेत्रपाल, अजय कुमार, कुलदीप यादव आदि मौजूद रहे।

कृपाधाम शक्तिपीठ पर हुआ भंडारा

अजीतगंज: गांव अजीतगंज में कृपाधाम शक्तिपीठ पर आचार्य स्वदेश अग्निहोत्री ने भक्तों के साथ हवन कराया। हवन-पूजन के बाद आयोजित भंडारे में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर प्रखर दीक्षित, अनुराग मिश्रा, उदयवीर शाक्य, उपदेश कनौजिया, पंकज अग्निहोत्री, रामू मिश्रा, सुमित राठौर, विकास चौहान, रोहित राठौर, यशपाल सोलंकी, राजू भदौरिया, सरजूदयाल मिश्रा, सियाराम सक्सेना आदि मौजूद थे।

सैकड़ों को खिचड़ी, कंबल, वस्त्र किए दान

संसू, भोगांव: नगर में मंगलवार को भी मकर संक्रांति का पर्व मनाया गया। जीटी रोड पर आरएस पेट्रोल पंप के निकट समाजसेवी उद्योगपति मेहरबान सिंह यादव ने सैकड़ों लोगों को खिचड़ी व कंबल वस्त्र आदि दान किए। नकुल सक्सेना, राजू गुप्ता, छेदालाल वर्मा, रामदास भाया, मुकेश यादव, आदेश यादव, योगी यादव, ब्रजेश प्रजापति, पप्पू यादव, नरेश वर्मा, अरमान सिंह मौजूद रहे। नगर के सिधी गली स्थित गुरुद्वारा में कीर्तन दरबार के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। खिचड़ी के लंगर के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। सरदार सोहन सिंह, हरवंश लाल अरोरा, जोगेंद्र लाल अरोरा, सरदार सतनाम सिंह, मंजीत सिंह, बंटी सलूजा, दलजीत सिंह, सहेंद्र लाल, जीते सलूजा, दलजीत कौर, अमित अरोरा, शालू सलूजा, हरप्रीत सलूजा मौजूद रहे। आरएस एजूकेशन एकेडमी में मैनेजिग डायरेक्टर आशीष यादव व अभिषेक यादव ने बच्चों को सामूहिक खिचड़ी भोज कराया।

बरनाहल में भोज और बांटे कंबल

बरनाहल: कस्वा के डालूपुर रोड पर राष्ट्रीय सर्व समाज सेवा समिति के अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने सदस्यों के साथ गरीबों को कंबल वितरित किए। भंडारे में को खाना खिलाया। इस मौके पर भाजपा के लोक सभा प्रत्याशी प्रेम सिंह शाक्य, डॉ. संजीव कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, अतर सिंह, यशपाल सिंह, सब्लू खां, कन्हैया, प्रवीन कुमार, आदेश कुमार, सुरेश चन्द्र, मनोज कुमार, विकास कुमार, आदि।

असहाय की सेवा सबसे बड़ा पुनीत कार्य

बेवर : गरीबों, असहाय व्यक्तियों की सेवा करना ही सबसे बड़ा पुनीत कार्य होता है। गरीबों की मदद करना साक्षात ईश्वर की पूजा के करने के समकक्ष है।,मंगलवार को गांव शीलवंत में गरीबों को कंबल वितरित करते हुए यह बात पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बिजेंद्र सिंह चौहान ने कही। सांवरिया दीक्षित ने कहा कि गरीब और असहाय लोगों को ऐसे मौसम में सहायता करना सबसे बड़ा पुण्य है। इस दौरान शीलवंत, राजनगर और भीम नगर के दो सौ लोगों को कंबल वितरित किए। इस अवसर पर नवाब सिंह, विमला देवी, इंद्रा देवी, दिव्यांग इंद्रा देवी, कस्तूरी देवी, देवीदयाल आदि लोगों को कंबल दिए गए। कार्यक्रम में बंटू चौहान, करू चौहान, समेत कई लोग मौजूद रहे।

15 सौ कंबल वितरित

कुसमरा: गांव धरमंगदपुर में समाजसेवी रवी पांडेय ने 15 सौ से अधिक लोगों को कंबल बांटे गए। इंस्पेक्टर किशनी ओमहरी वाजपेयी ने कहा मकर संक्रांति के पावन पर्व पर श्रेष्ठजनों को दान करने से पुण्य होता है। कार्यक्रम संयोजक हेमचन्द्र पांडेय ने वाजपेयी का पगड़ी पहनाकर और शॉल उड़ाकर सम्मान किया। इसके अलावा दर्जनों बुजुर्गों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में अनूप पांडेय, आशीष पांडेय, कृष्णकुमार दुबे, जितेंद्र पाठक के अलावा नगला तारा, नगला पम्मी, नगला उम्मेद, लालपुर के दर्जनों लोग उपस्थित थे।

कई गांवों में हुआ खिचड़ी समरसता भोज

करहल : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने मकर संक्रांति पर क्षेत्र के कई गांवों में खिचड़ी समरसता भोज का आयोजन किया। संघ कार्यकर्ता संजीव वर्मा ने गांव हरदास पुर, नगला धारा, चक, नगला सीता रात, नगला अनूप, कनकपुर में जाकर ग्रामीणों को प्रसाद के रूप में खिचड़ी भोज कराया। डॉ. केशव सिंह, आशीष पांडेय ने गांव तोरिका, सिंह पुर, असरोई, बघेरा, लहटोई में, सुभाष तिवारी, राहुल वर्मा ने न्याय पंचायत नाकऊ, कमलपुर में, जब कि खंड प्रचारक अभिषेक और आर्यन ने एमनपुर, नदरेला, तखरऊ, नगला दयाल, किरथुआ, गंभीरा आदि गांवों में जा कर खिचड़ी भोज कराया। सभी जगहों पर छुआछूत मिटाने का आह्वान भी हुआ।

किशनी में जगह- जगह हुआ खिचड़ी भोज-

किशनी : नगर के साईंधाम पर खिचड़ी भोज का आयोजन कर सैंकड़ों साधु-संतों को भोज कराकर दान दिया गया। नगर के सदर बाजार सब्जी मंडी में व्यापारियों ने खिचड़ी भोज का आयोजन कर राहगीरों को प्रसाद बांटा। इस मौके पर अनूप कुमार, हिमांशु गुप्ता, महेश शंखवार, नितिन गुप्ता, हरिओम शाक्य, सुरेंद्र शाक्य, अनिल यादव, रविन्द्र शाक्य, अलकेश, रोहित शाक्य आदि मौजूद रहे। नगर के मुहल्ला हवेली के ब्रहमदेव महाराज मंदिर पर युवाओं ने खिचड़ी भोज का आयोजन कर राहगीरों को खिचड़ी बांटी। इस मौके पर राजू वाथम, विक्रांत चौहान, राघव वाथम, राघव चौहान, सुनील गुप्ता, अमित शाक्य, ज्ञानू वर्मा आदि मौजूद रहे।

गरीबों को बांटे कंबल-

करहल: सहस गांव में मंगलवार को पूर्व समाज सेवी प्रधान जर्मन सिंह यादव ने तीन सौ गरीबों को ब्लॉक प्रमुख बिल्लू यादव के हाथों से कंबल बंटवाए। इस मौके पर जर्मन सिंह यादव, बीटू यादव, अनेश यादव, डीपी यादव सहित तमाम लोग मौजूद थे।

एसबीआरएल में मनीं संक्रांति

मैनपुरी: शहर के एसबीआरएल एकेडमी में लोहडी और मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मना। बच्चों को मूंगफली, रेबड़ी और पॉपकॉर्न, लालीपोप वितरित किया गया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम में वीरा दी लोहड़ी, ढोल, बजदा, गिद्धा पावा एवं हुल्ले हुल्लारे की प्रस्तुति ने सभी को आनंदित किया। स्कूल के मैनेजर डॉ. सतीश चन्द्र गुप्ता ने लोहड़ी पर्व का महत्व को समझाया। प्रधानाचार्य स्तुति गुप्ता ने लोहड़ी की जानकारी दी। एसबीआरएल एकेडमी के चिल्ड्रन व‌र्ल्डस के छोटे बच्चों ने लोहड़ी पर्व मनाया। प्राइमरी इंचार्ज भावना चौहान ने लोहड़ी पर्व की जानकारी दी। कार्यक्रम में एसबीआरएल एकेडमी के स्टाफ का विशेष योगदान रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.