मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में मतदान की अपील, भरे शपथ पत्र
मैनपुरी जासं। दैनिक जागरण के मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को शहर के अमन इंटरनेशन स्कूल में कार्यक्रम आयोजित हुआ। विद्यार्थियों को मतदान का महत्व समझाया गया। वोट की कीमत बताकर अभिभावकों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने को कहा गया शपथ पत्र भरवाए गए।
जागरण संवाददाता, मैनपुरी: दैनिक जागरण के मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को शहर के अमन इंटरनेशन स्कूल में कार्यक्रम आयोजित हुआ। विद्यार्थियों को मतदान का महत्व समझाया गया। वोट की कीमत बताकर अभिभावकों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने को कहा गया, शपथ पत्र भरवाए गए।
शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में स्कूल के निदेशक नितिन चौहान ने विद्यार्थियों को मतदान के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि लोकतंत्र का सही अर्थ मतदान में सहभागिता से होता है। जनता के हाथ यह ऐसा हथियार है, जिससे वह अपनी बात मनवा सकती है। नागरिकों को सारे काम छोड़कर मतदान को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदान में पीछे रहने से सही बात नए प्रतिनिधि तक नहीं पहुंच पाती है। जिला के विकास के लिए मतदान जरूरी करना चाहिए, तभी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
प्रधानाचार्य आरती उपाध्याय ने कहा कि जागरूक मतदाता लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी होते है। ज्यादा से ज्यादा मतदान करके हम जिला की भी खास पहचान बना सकते हैं और अपनी बातों को रख भी सकते हैं। उन्होंने कहा कि तमाम मतदाता वोट नहीं करते हैं, फिर पांच साल तक समस्याओं को लेकर परेशान रहते हैं। आज जिला विकास और रोजगार के क्षेत्र में पीछे हैं। समस्याओं के निदान और विकास के लिए सभी को मतदान में सहभाग करना होगा। कार्यक्रम के समापन पर छात्रों ने मतदान को प्रेरित करने वाले नारे लगाकर माहौल को गुंजायमान कर दिया।
-
टॉक-
- विकास के साथ रोजगार के लिए सभी को वोट का महत्व समझकर इसे निभाना चाहिए। घर बैठकर कुछ नहीं होता। मतदान दिवस पर सभी नागरिकों को इसमें भाग लेना होगा।
- संजीव कुमार।
-
समस्याएं भरपूर हैं, इसके बाद भी मतदाता जागरूक नहीं है। जिला में हर क्षेत्र में समस्याओं का अंबार लगा है। जनप्रतिनिधियों की अनदेखी से भी ऐसा होता है, इसलिए मतदान जरूर करें।
- उमा मिश्रा।
-
शिक्षा और रोजगार की कमी से मतदान को बढ़ाकर ही सुलझा जा सकता है। नागरिक इसमें पीछे रहते हैं। इन चुनावों को भी स्थानीय चुनावों की तरह लेना होगा, जमकर मतदान करना होगा।
- प्रियंका गुप्ता।
-
मतदान में उदासीनता का भाव त्यागना होगा। जागरूकता से ही लोकतंत्र का भला होगा। इसलिए हर किसी को मतदान में पर्व की तरह सहभागिता निभानी चाहिए, हर समस्या दूर होगी।
- विनोद कुमार गुप्त।