Move to Jagran APP

ईद मिलादुन्नबी मनाई गई, नहीं निकला गया कोई जुलूस

मैनपुरी जासं पैगंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा की जयंती शुक्रवार को मनाई गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Oct 2020 05:14 AM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2020 05:14 AM (IST)
ईद मिलादुन्नबी मनाई गई, नहीं निकला गया कोई जुलूस
ईद मिलादुन्नबी मनाई गई, नहीं निकला गया कोई जुलूस

मैनपुरी, जासं: पैगंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा की जयंती शुक्रवार को मनाई गई। कोरोना बंदिशों के चलते इस बार जुलूस नहीं निकाला जाएगा। समाज के लोगों ने घरों में ही जश्न और चिरागा का एहतमाम किया।

loksabha election banner

शुक्रवार को पैगंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा की जयंती मुस्लिम क्षेत्रों में शांति और सद्भाव के साथ मनाई गई। कोरोना संक्रमण और बंदिशों के चलते इस बार शहर में जुलूस- ए- मोहम्मदी नहीं निकाला गया। वैसे, इसके लिए मुस्लिम समाज के लोगों ने कई दिन पहले अपील भी की थी। शुक्रवार सुबह से मुस्लिम क्षेत्रों में चहल-पहल नजर आई। लोगों ने घरों में ही रहकर नमाज अदा की और जश्न मनाकर चिराग रोशन किए। लोगों ने हजूर अकरम सल्लल्लाहु अलेही वसल्लम की जयंती के मौके पर कोरोना संकट खत्म होने की भी दुआएं मांगीं। सतर्क रही पुलिस

शुक्रवार को ईद मिलादुन्नबी के मौके पर पुलिस भी सतर्क नजर आई। जुलूस नहीं निकलने की जानकारी के बाद भी पुलिसकर्मी चौकन्ना बने रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.