ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से जवान की मौत
कुरावली संसू। जम्मू -कश्मीर के के बडगांव श्रीनगर में तैनात जवान अशोक कुमार का का शव गुरुवार की देर रात थाना क्षेत्र स्थित पैतृक गांव गनेशपुर जैसे ही पहुंचा पूरा माहौल गमगीन हो गया। एक तरफ जवान की मां राजवती का रो रोकर बुरा हाल था तो दूसरी तरफ उसकी पत्नी सरोजा देवी की चीत्कार से लोगों की आंखें नम हो जा रही थीं। बेटा आनंद और बेटी की आंखें उस ताबूत को निहार रही थी जिसमें उनके पापा का शव तिरंगे में लपेटा हुआ था। बरिष्ठ उपनिरीक्षक अजय मलिक व सदर विधायक राजकुमार यादव की मौजूदगी में सेना के जवान द्वारा गार्ड आफ आनर दिया गया।
संसू, कुरावली: जम्मू कश्मीर के बड़गांव में तैनात सीआरपीएफ के जवान अशोक कुमार दिवाकर की बीते दिनों हार्टअटैक से मौत हो गई। गुरुवार तड़के उनका शव पैतृक गांव गनेशपुर पहुंचा तो माहौल गमगीन हो गया। राजकीय सम्मान के साथ शव का अंतिम संस्कार किया गया।
कुरावली थाना क्षेत्र के गांव गनेशपुर निवासी अशोक कुमार दिवाकर जम्मू कश्मीर के बड़गांव में तैनात थे। बीते दिनों उनकी हार्टअटैक से मौत हो गई। उनके मौत की खबर लगते ही गांव का माहौल गमगीन हो गया। गुरुवार तड़के तीन बजे डीसीपी अमन कुमार और एसआई ख्वाब हुसैन अपने लगभग एक दर्जन जवानों के साथ सीआरपीएफ वाहन से अशोक कुमार के पार्थिव शरीर को लेकर गांव गनेशपुर पहंचे। शव आते ही गांव में लोगों की भीड़ जमा हो गई। अमर रहे के जयकारे गूंजने लगे। मुखाग्नि बड़े पुत्र आंनद कुमार ने दी।
सदर विधायक राजकुमार यादव ने पुष्प अर्पित कर जवान को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर भाजपा नेता डा. सुनील यादव, प्रधान रिकू यादव, अमित मिश्रा, आलोक मिश्रा, रामस्वरूप सिंह सहित सैकड़ो की संख्या मे गणमान्य लोग मौजूद रहे।