धरी रह गई मस्ती की प्ला¨नग
जागरण संवाददाता, मैनपुरी : गुरुवार को सीबीएसई द्वारा दो पेपर रद किए जाने के बाद छात्र-छात्राओं की मस
जागरण संवाददाता, मैनपुरी : गुरुवार को सीबीएसई द्वारा दो पेपर रद किए जाने के बाद छात्र-छात्राओं की मस्ती कहीं गुम सी हो गई। अब तक जहां वे घूमने की प्ला¨नग करने में लगे हुए थे, वहीं अब वे फिर से पढ़ाई करने में जुट गए हैं। छात्र-छात्राओं के चेहरों में इसकी मायूसी साफ झलक रही है।
गुरुवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने हाईस्कूल गणित व इंटरमीडिएट अर्थशास्त्र की परीक्षा रद कर दी थी। ऐसा इसलिए किया गया, क्योंकि परीक्षा से पहले ही ये दोनों पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे। जब इसकी जानकारी सीबीएसई को मिली तो दोनों पेपर निरस्त कर दिए गए। दोबारा पेपर कब होंगे ये भी सीबीएसई ने अभी साफ नहीं किया है। एक सप्ताह के अंदर परीक्षा की तारीख निर्धारित की जाएगी। इसके चलते छात्र-छात्राएं परेशान हैं। पेपरों के बाद उन्होंने घूमने की पूरी प्ला¨नग कर ली थी। कोई मामा के घर जाने के लिए तैयारी कर रहा था तो कोई अपने माता-पिता के साथ किसी पिकनिक स्पॉट पर जाने की। पेपर निरस्त होने के बाद उनकी पूरी प्ला¨नग बेकार हो गई। अब बच्चे दोबारा से इन पेपरों की तैयारी में जुट गए हैं। उन्हें इस बात की ¨चता सता रही है कि अबकी बार पेपर कहीं कठिन न आए। सीबीएसई के सिटी कोऑर्डिनेटर डॉ. राममोहन ने बताया कि पूरे देश में ही ये पेपर दोबारा होंगे। उन्होंने कहा कि बच्चों को डरने की जरूरत नहीं है, बस वे एक बार इन विषयों का रिवीजन कर लें। छात्रों की बात
अर्थशास्त्र का पेपर काफी अच्छा हुआ था, इसमें 90 से ऊपर नंबर आने की उम्मीद थी। लेकिन अब दोबारा से पेपर कैसा होगा ये सोचकर थोड़ा डर लग रहा है।
मोनू वर्मा, कक्षा 12।
गणित का पेपर फार्मूला बेस्ट होता है। पेपर काफी अच्छा हुआ था। अगर दोबारा भी पेपर होगा तो कोई खास परेशानी नहीं होगी। केवल एक बार कोर्स रिवाइज करना पड़ेगा।
ललित पाल, कक्षा दस।
सुबह अखबार में पेपर दोबारा होने की सूचना पढ़ी। पेपर काफी अच्छा हुआ था। अभी सीबीएसई ने पेपर की तारीख निर्धारित नहीं की है। तब तक दोबारा पेपर की तैयारी करूंगा।
शिवम कुमार, कक्षा दस।
जब भी कोई पेपर लीक होता है तो अगली बार काफी कठिन पेपर आता है। इस बार पेपर कैसा आएगा, इस बारे में तो पेपर देखने के बाद भी कुछ कहा जा सकेगा।
हर्ष कुमार, कक्षा दस।