Move to Jagran APP

देव दीपावली पर दीपों से जगमग हुए मंदिर, आश्रम और घाट

जागरण की पहल पर जिलेभर में हुआ आयोजन मंदिरों घाट पर हुई देवों की आराधना।

By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Nov 2021 06:50 AM (IST)Updated: Sat, 20 Nov 2021 06:50 AM (IST)
देव दीपावली पर दीपों से जगमग हुए मंदिर, आश्रम और घाट
देव दीपावली पर दीपों से जगमग हुए मंदिर, आश्रम और घाट

जासं, मैनपुरी: जिले में देवताओं की दीपावली यानि देव दीपावली पर्व भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस पर्व पर दीपोत्सव के लिए दैनिक जागरण ने पहले की थी। इस आयोजन में धार्मिक स्थलों ने बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी दी। घिरोर में गंगनहर के घाट को दीपों से रोशन किया गया। श्रीएकरसानंद आश्रम में भी दीप जलाकर देवों की आराधना की गई। भीमसेन मंदिर और पवनसुत मंदिर पर भी दीप जलाए गए।

loksabha election banner

सनातन धर्म में देव दीपावली को बड़ा महत्व माना जाता है। माना जाता है पूर्णिमा के दिन देवता धरती पर आते हैं। यह गंगा, यमुना और पवित्र सरोवरों में स्नान करते हैं। इसी मान्यता को आगे बढृाते हुए इस बार दैनिक जागरण ने जिले के नागरिकों से देव दीपावली मनाने का आह्वान किया था। शुक्रवार को जिलवासियों ने इस पर्व को पूरे उत्साह के साथ मनाया।

शहर स्थित श्रीएकरसानंद आश्रम पर देव दीपावली पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पूरे आश्रम परिसर और मंदिर परिसर को 1001 दीपों से सजाया गया। विशेष रंगोली की आकृतियां दीपों से तैयार की गईं। महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद महाराज ने देव दीपावली के महात्म्य का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि देवताओं का पर्व कहे जाने वाली इस दिन का विशेष महत्व है। इस दिन दीप रोशन करने से भक्तों को विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। आयोजन में देश की खुशहाली की कामना की गई। आयोजन में ग्या प्रसाद, आचार्य रामबदन पांडेय, वैद्य संजीव मिश्रा, मुनेंद्र मिश्रा, श्याम दीक्षित, सूर्यकांत त्रिपाठी, सुभाष मिश्रा, सत्यदेव, रिव, अंशु आदि शामिल रहे।

घिरोर कस्बे में गंग नहर के घाट पर कस्बावासियों ने दीपदान किया। देव दीपावली पर देवों का आह्वान किया गया और देश की सुख-समृद्धि की कामना की गई। घाट पर 300 दीप रोशन किए गए। श्रद्धालुओं ने मां गंगा की आरती की। आयोजन में नगर पंचायत चेयरमैन रेखा देवी, चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश जाटव, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक जैन, प्रियंका, अध्यक्ष दीपक जैन, काकुल शर्मा, मोहित शर्मा, राजेंद्र शाक्य, बबलू दिवाकर, सुनील कुमार, मनो•ा कुमार, रजनेश कुमार, मोहित तोमर, चंद्रपाल तोमर, शिवम शाक्य आदि लोग मौजूद रहे।

शहर के भीमसेन मंदिर में देवताओं की दीपावली पर 501 दीप रोशन किए गए। आचार्य साहेब लाल और आचार्य जगन्नाथ मिश्रा ने विशेष पूजा कराई। इसके बाद भक्तों ने प्रार्थना की। आयोजन में मंदिर प्रबंधक वीर सिंह भदौरिया, नरेंद्र सिंह राठौर, राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा, ज्ञानेंद्र दीक्षित, प्रशान्त मिश्रा, पवन गोयल काकाजी, राजेन्द्र राठौर, आचार्य दीपांशु बाजपेयी, आचार्य सागर तिवारी, अशोक बाजपेयी, राजवीर सिंह भदौरिया, कुलदीप सक्सेना, वेदप्रकाश बाबाजी, उदयप्रताप सिसौदिया, मधु गुप्ता, रचना देवी, अंकिता कुमारी, रमेशचंद्र आदि शामिल रहे।

पवनसुत मंदिर पर भी देव दीपावली का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। भक्तों ने 101 दीप रोशन किए। मंदिर में विशेष पूजा और प्रार्थना की गई। संरक्षक रामबाबू वर्मा, रवि वर्मा, चंद्रेश कुमार सोलंकी, शुभम वर्मा, कृष्ण चंद्र मिश्रा आदि लोग मौजूद थे।

अजीतगंज में भी हुआ आयोजन

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर अजीतगंज के प्राचनी शिव मंदिर पर देव दीपावली मनाई गई। मंदिर परिसर में 151 दीप प्रज्वलित किए गए। बच्चों ने दीपों को रोशन किया। आयोजन में अंकुर मिश्रा, आदर्श मिश्रा, नीतिका मिश्रा, खुशी आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.