सो रहे बरातियों पर पथराव, दूल्हा सहित दो घायल
बेवर संसू। शहर कोतवाली के गांव नगला भूरी निवासी सोनू का विवाह बेवर के गांव अठलकड़ा निवासी वीरपाल की पुत्री काजल के साथ तय हुआ था। मंगलवार को बरात गांव पहुंची। उत्साह के माहौल में बरात चढ़ने के बाद द्वारचार की रस्म संपन्न हुई। फिर दूल्हा और बराती जनमासे में जाकर सो गए।
संसू, बेवर: शहर कोतवाली के गांव नगला भूरी निवासी सोनू का विवाह बेवर के गांव अठलकड़ा निवासी वीरपाल की पुत्री काजल के साथ तय हुआ था। मंगलवार को बरात गांव पहुंची। उत्साह के माहौल में बरात चढ़ने के बाद द्वारचार की रस्म संपन्न हुई। फिर दूल्हा और बराती जनमासे में जाकर सो गए।
दूल्हा और कुछ बराती पंचायत घर की छत पर सो रहे थे। रात करीब एक बजे कुछ युवक वहां पहुंच गए। गालीगलौज कर सो रहे दूल्हा पर पथराव शुरू कर दिया, जिससे दूल्हा गंभीर रूप से घायल हो गया। पास ही सो रही उसकी छह वर्षीय ममेरी बहन पूजा भी ईंट लगने से घायल हो गई। बरात पर हमले की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने पथराव करने वाले शिवकुमार और मोनू का हिरासत में ले लिया। घायल दूल्हा और उसकी ममेरी बहन को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के बाद वापस लाकर विवाह की रस्में संपन्न हुई।
रिपोर्ट दुल्हन के भाई दिनेश ने सात लोगों के खिलाफ दर्ज कराई है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। प्रभारी निरीक्षक बेवर जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि हमलावरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पकड़े गए शिवकुमार और मोनू को जेल भेजा गया है।