Move to Jagran APP

शीतलहर से छूटी कंपकंपी, पारा और लुढ़का

गलन से हर कोई परेशान दोपहर होने तक बादलों में छिपे रहे सूर्य देव हल्की धूप रही बेअसर

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Jan 2022 06:00 AM (IST)Updated: Mon, 17 Jan 2022 06:00 AM (IST)
शीतलहर से छूटी कंपकंपी, पारा और लुढ़का
शीतलहर से छूटी कंपकंपी, पारा और लुढ़का

जासं, मैनपुरी: रविवार शीतलहर से कंपकंपी छूटती रही। गलन इस कदर थी कि गर्म कपड़ों से भी ठंड दूर नहीं हो रही थी। दोपहर बाद सूर्य देव निकले, लेकिन उनका तेज बेअसर था। न्यूनतम तापमान भी लुढ़क कर 4.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री दर्ज किया गया।

loksabha election banner

जिले में ठंड का प्रकोप जारी है। रविवार को सुबह से दोपहर तक शीतलहर चलती रही। गलन इस कदर थी कि हाथ पैर की अंगुलियां सुन्न पड़ रही थी। ठंड से हर कोई बेहाल सा दिखाई दिया। हाल यह था कि लोग गर्म कपड़ों से लैस होने के बाद भी ठिठुरते दिखाई दिए। दोपहर बाद धूप निकली, लेकिन तपिश लोगों की ठंड नहीं मिटा सकी। वहीं रात के समय शीतलहर और बढ़ गई। हवा की रफ्तार छह कि.मी. प्रति घंटा रही। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में ठंड और भी बढ़ेगी। शहर में जगह-जगह लोगों ने अलाव जलाकर अपनी ठंड दूर की। शाम होते ही प्रतिष्ठान भी जल्दी बंद हो गए। ठंड के कारण लोग बहुत जरूरी कामों से ही घर से बाहर निकले।

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानी नरेंद्र कुमार ने बताया कि आगे के दिनों में भी ऐसा ही मौसम रहेगा। हालांकि, बीच-बीच में कुछ देर के लिए धूप भी खिल सकती है। न्यूनतम तापमान भी छह डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। सर्द हवाओं से ठिठुरन बनी रहेगी। वैसे, एक साल पहले इसी दिन मौसम सही रहा था।

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

मौसम विभाग ने मैनपुरी समेत प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। रात से दोपहर तक इसका असर भी दिखा। सर्दी से निजात पाने को नागरिक अलावों का सहारा लेते रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.