ग्रामीणों ने की भैंस चोर की जमकर धुनाई
गांव लहरा में रविवार रात भैंस चोर को दबोच लिया गया। ग्रामीणों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी और पुलिस को सौंप दिया।
संवाद सूत्र, बिछवां : थाना क्षेत्र के गांव लहरा में रविवार रात भैंस चोर को दबोच लिया गया। ग्रामीणों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी और पुलिस को सौंप दिया।
गांव लहरा निवासी जय ¨सह के मुताबिक वह रात में बारिश के कारण घर के अंदर लेटा था। दरवाजे पर उसकी भैंस बंधी थी। तभी रात में अन्य जानवरों की आवाज सुनाई दी। उठ कर देखा तो उसकी भैंस को मेहरमई निवासी रामसहीस खोल कर ले जा रहा था। शोर मचाने पर गांव के अन्य लोग एकत्र हो गए और उसे पकड़ लिया। उसके अन्य साथी बाइक छोडकर भाग गए। ग्रामीणों ने रामसहीस की जमकर धुनाई कर दी जिससें वह गंभीर घायल हो गया। रात में ही पुलिस उसे थाने ले आई। मामले की रिपोर्ट दर्ज करायी गई है। पुलिस ने घायल युवक को मेडीकल कराने के बाद जेल भेज दिया।