Move to Jagran APP

प्रदेश में भाजपा नेताओं पर हमले जारी, मैनपुरी में घर में टहल रहे जिलाध्यक्ष पर फायरिंग

फायरिंग की सूचना मिले पर मौके पर एसपी अजय शंकर राय समेत भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता से पूछताछ की।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Tue, 15 Oct 2019 11:21 AM (IST)Updated: Tue, 15 Oct 2019 11:21 AM (IST)
प्रदेश में भाजपा नेताओं पर हमले जारी, मैनपुरी में घर में टहल रहे जिलाध्यक्ष पर फायरिंग
प्रदेश में भाजपा नेताओं पर हमले जारी, मैनपुरी में घर में टहल रहे जिलाध्यक्ष पर फायरिंग

मैनपुरी, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी के शासन में ही प्रदेश में पार्टी के नेता तथा कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमले जारी है। मैनपुरी में सोमवार देर रात अपने घर में टहल रहे भाजपा के जिलाध्यक्ष पर जानलेवा हमला किया। घर में टहल रहे आलोक गुप्ता पर बाइक सवार तीन सवारों ने फायर झोंक दिया। उन्होंने गाड़ी के पीछे छुपकर किसी तरह से अपनी जान बचाई।

loksabha election banner

मैनपुरी भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता पर सोमवार रात करीब 11 बजे हमला हुआ। जिलाध्यक्ष के मुताबिक एक पल्सर बाइक पर सवार तीन युवक रात को कोतवाली सदर क्षेत्र के अवध नगर उनके आवास पहुंचे। उस वक्त वह घर मे बाउंड्री के अंदर टहल रहे थे। युवकों ने उनको धमकी दी और कई राउंड फायरिंग की। इसके बाद जिलाध्यक्ष ने घर में खड़ी कार के पीछे छिपकर अपनी जान बचाई। वहां पर गोलियों की आवाज सुनकर अन्य परिवारीजन और आसपास के लोग बाहर निकले तो हमलावर भाग गए। फायरिंग के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

फायरिंग की सूचना मिले पर मौके पर एसपी अजय शंकर राय समेत भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता से पूछताछ की। उन्होंने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी। पुलिस बदमाशों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता के आवास के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता आलोक गुप्ता के आवास पर पहुंचे है।

चंद रोज पहले ही बस्ती में भाजपा नेता और पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कबीर तिवारी की बस्ती में दिनदहाड़े बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.