कल से प्राइमरी स्कूलों की लौटेगी रौनक
करीब एक साल से बंद प्राइमरी स्कूलों की रौनक सोमवार से लौटेगी। एक मार्च से
जासं, मैनपुरी: करीब एक साल से बंद प्राइमरी स्कूलों की रौनक सोमवार से लौटेगी। एक मार्च से खुलने जा रहे प्राथमिक के स्कूलों में अब शैक्षणिक कार्य होगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई पूरी कराने के लिए सौ दिन का विशेष अभियान ज्ञानोत्सव भी संचालित किया जाएगा। विभागीय स्तर पर इसकी तैयारियां कर ली गई हैं।
एक मार्च से एक से पांच तक की कक्षाएं संचालित करने के लिए बेसिक विभाग के महानिदेशक ने समय सारणी जारी कर दी है। पांच तक की कक्षाएं सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक चलेंगी। प्रार्थना सभा के लिए 15 और मध्याह्न भोजन के लिए 30 मिनट निर्धारित किए गए हैं। कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कमी आने पर पहले नौवीं से बारहवीं तक की कक्षाएं शुरू की गईं। वहीं इस महीने छह से आठ तक की भी कक्षाएं शुरू कर दी गई हैं। एक मार्च से पांच तक की कक्षाएं संचालित होंगी। इसके लिए सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों के लिए समय सारणी जारी कर दी गई है।
पांच तक की कक्षाएं सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक चलेंगी। पहले ये दोपहर एक बजे लगती थीं। ऐसे ही 15 मिनट की प्रार्थना सभा होगी। वहीं मध्याह्न भोजन के लिए 30 मिनट का समय निर्धारित किया गया है। कक्षाओं के हिसाब से शिक्षक भी निर्धारित किए जाएंगे। बीएसए विजय प्रताप सिंह ने बताया कि शासन से निर्धारित समय सारणी पर ही कक्षाएं संचालित की जाएंगी। कोविड प्रोटोकाल का पालन किया जाएगा।
ड्रेस और बैग का हो चुका है वितरण
बेसिक के प्राइमरी स्कूलों में पंजीकृत विद्यार्थियों को ड्रेस, जूते-मौजे और बैग आदि बीते साल कोरोना बंदिशों का पालन करते हुए बांटे जा चुके हैं। अब एक मार्च से विद्यार्थी मास्क लगाकर आएंगे। ये गाइडलाइन हुई जारी
- कक्षा एक और दो को एक ही शिक्षक पढ़ाएगा, जो स्कूल का अनुभवी होगा।
- कक्षा तीन को दो शिक्षक पढ़ाएंगे, कक्षा चार और पांच को विषयवार शिक्षक पढ़ाएंगे
- शिक्षण समय में एसएमसी, ग्राम प्रधान समूह या किसी अन्य समूह के साथ कोई सामुदायिक गतिविधि या चर्चा नहीं होगी। विद्यार्थियों का रखेंगे ख्याल
शनिवार सुबह नौ बजे मैनपुरी ब्लाक के गांव देवामई में कंपोजिट पाठशाला खुली हुई है। प्रधान अध्यापिका वर्तिका अवस्थी विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए टीएलएम के माडल तैयार करने में जुटी थी। सोमवार से पाठशाला संचालन की बात पर उन्होंने कहा कि पाठशाला इसके लिए तैयार है। आधे विद्यार्थी बुलाए गए हैं, अभिभावक भी पढ़ाई के लिए पाल्यों को भेजने के लिए तैयार हैं। पढ़ने को आने वाले सभी विद्यार्थियों की सेहत का ख्याल भी रखा जाएगा। कक्षों में सीटिग प्लान कोरोना बंदिशों को लेकर बनाया है। कक्ष सेनिटाइज कराए गए हैं। पाठशाला में स्वच्छता बेहतर मिली। होने लगे बर्तन साफ
सोमवार को खुलने वाली पाठशाला में पहले दिन आने वाले विद्यार्थियों को पका-पकाया एमडीएम मिलेगा, इसके लिए रसोई को भी संवारा जा रहा था। बच्चों के खाने वाले बर्तनों को रसोइया साफ करने में जुटी थी। एक नजर
बेसिक के स्कूल- 1909
पंजीकृत विद्यार्थी- 1.53 लाख