अशोक सिघल को मरणोपरांत मिलेगा भामाशाह रत्न
वैश्य एकता परिषद द्वारा अलीगढ़ के अधिवेशन में श्रीराम मंदिर निर्माण को दान देने की घोषणा की जाएगी। 22 जनवरी को जिले में स्वजातीय मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान होगा।
मैनपुरी,जासं। विश्व हिदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष और राम मंदिर आंदोलन के रणनीतिकार रहे स्व. अशोक सिघल को मरणोपरांत भामाशाह रत्न से सम्मानित किया जाएगा। अलीगढ़ में अगले माह रजत जयंती वर्ष पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन और अभिनंदन समारोह में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए संगठन दान की भी घोषणा होगी। 22 जनवरी को जिले में स्वजातीय मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान होगा। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सुमंत गुप्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि देश में खुदरा व्यापार में वालमार्ट जैसी विदेशी कंपनियों के आने से फुटकर कारोबारी बर्बाद हो रहे हैं। रोजगार के विकल्प कम हो रहे हैं, सरकार को इस पर रोक लगानी चाहिए। उन्होंने देशभर के व्यापारियों के लिए व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन करने, जीएसटी में पंजीकृत व्यापारी की बीमा सहायता राशि 20 से 50 लाख रुपये किए जाने की मांग रखी। वहीं व्यापारी वृद्धावस्था पेंशन, वैश्य समाज को आर्थिक आधार पर आरक्षण, विद्युत विभाग की मनमानी पर रोक और संशोधित एससी-एसटी एक्ट में बिना जांच गिरफ्तारी पर रोक की आवाज उठाई।
उन्होंने बताया कि परिषद के रजत जयंती वर्ष पर दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन व अभिनंदन समारोह अलीगढ़ के कृष्णांजलि नुमाइश मैदान में छह और सात फरवरी को होगा। इसमें प्रदेश सरकार के मंत्री, राज्यसभा सदस्य और अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। इसी कार्यक्रम में स्व. अशोक सिघल को मरणोपरांत भामाशाह रत्न से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही राम मंदिर के लिए दान की घोषणा भी होगी।
परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम दास गुप्ता ने कहा कि 24 जनवरी को शहर के कृष्णा मैरिज होम में स्वजातीय मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। समाज के प्रतिष्ठित बंधुओं के नाम पर ऐसे छात्र-छात्राओं को पुरस्कार और नकद राशि भी दी जाएगी। वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता, हर्ष गुप्ता, केके गुप्ता, अमित गुप्ता, सब्बन बाबा, राजीव गुप्ता मौजूद रहे। यहां जमा कराएं अंकतालिका की प्रतिलिपि
प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं अंकतालिका की प्रमाणित प्रतिलिपि 22 जनवरी तक आरडी गुप्ता पेट्रोल पंप, राजीव गुप्ता स्टेशन रोड, केके गुप्ता बड़ा चौराहा, सर्वेश गुप्ता आगरा रोड या उत्तम गुप्ता सदर बाजार के यहां जमा कराएं।