बेबसी ऐसी कि एंबुलेंस में रखा रहा शव
मैनपुरी जासं। बुधवार को करीमगंज में अजीब बेबसी दिखी। बीमारी से युवक सौरभ(28) की मौत हो गई थी। लोग उसका अंतिम संस्कार करने श्मशान घाट गए थे। इसी बीच गांव की प्रेमवती (51) का शव लेकर एंबुलेंस आ गई। प्रेमवती के स्वजन भी डेंगू की चपेट में हैं। स्कूल में स्वास्थ्य टीम उनका उपचार कर रही है। शव को एंबुलेंस से उतारना था। कोई नजर ही नहीं आ रहा था। कुछ देर तो गांव के लोगों का श्मशान घाट से लौटने का इंतजार किया। बाद में ड्रिप लगाए एक युवक ही शव को उतारने के लिए आगे आया। एक महिला की मदद से शव को एंबुलेंस से उतारा गया।
जासं, मैनपुरी: बुधवार को करीमगंज में अजीब बेबसी दिखी। बीमारी से युवक सौरभ(28) की मौत हो गई थी। लोग उसका अंतिम संस्कार करने श्मशान घाट गए थे। इसी बीच गांव की प्रेमवती (51) का शव लेकर एंबुलेंस आ गई। प्रेमवती के स्वजन भी डेंगू की चपेट में हैं। स्कूल में स्वास्थ्य टीम उनका उपचार कर रही है। शव को एंबुलेंस से उतारना था। कोई नजर ही नहीं आ रहा था। कुछ देर तो गांव के लोगों का श्मशान घाट से लौटने का इंतजार किया। बाद में ड्रिप लगाए एक युवक ही शव को उतारने के लिए आगे आया। एक महिला की मदद से शव को एंबुलेंस से उतारा गया।
पूर्व विधायक ने स्वास्थ्य मंत्री को बताई स्थिति
बुधवार की दोपहर पूर्व विधायक अशोक चौहान ने गांव पहुंचकर मरीजों का हाल जाना। ग्रामीण स्वास्थ्य विभाग की सुविधा से संतुष्ट नहीं थे। इसके बाद पूर्व विधायक ने स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह को फोन पर हालात से अवगत कराया। अधूरे इंतजामों की शिकायत की। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ करने के लिए सीएमओ को निर्देशित करने का आग्रह किया।
क्या कहते हैं जिम्मेदार
ज्यादातर मरीजों ने प्राइवेट पैथोलॉजी से ही जांच कराई है। बीमारी तो है लेकिन जब तक सरकारी लैब से पुष्टि न हो जाए, डेंगू नहीं कह सकते। बुधवार से पूरे गांव में कीटनाशक का छिड़काव शुरू करा दिया गया है।
एसएन सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी।