सीओ की जीप की टक्कर से वृद्धा की हुई मौत
करहल संसू सीओ करहल की बोलेरो की टक्कर लगने से एक वृद्धा गंभीर घायल हो गई।
करहल, संसू: सीओ करहल की बोलेरो की टक्कर लगने से एक वृद्धा गंभीर घायल हो गई। उन्हें इलाज के लिए सैफई ले जाया गया। वहां उनकी मौत हो गई। वहीं, घटना के बाद कार गढ्डे में गिरकर क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में सीओ करहल, उनके चालक और हमराह को भी चोटें आईं हैं।
थाना करहल के गांव मानिकपुर निवासी भूगा देवी (90) मंगलवार सुबह करीब नौ बजे गांव के पास सड़क पर जा रही थीं। तभी, उधर से गुजरी सीओ करहल अशोक कुमार की जीप ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादासे में महिला गंभीर घायल हो गई। टक्कर मारने के बाद कार असंतुलित होकर एक गढ्डे में जा गिरी। इससे सीओ करहल, उनका चालक और दोनों हमराहों को भी चोटें आईं हैं। घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल वृद्धा को सैफई के अस्पताल में पहुंचाया। वहां मंगलवार शाम उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गढ्डे में फंसी सीओ की जीप को जेसीबी की सहायता से बाहर निकाला गया। शाम तक घटना को लेकर कोई तहरीर नहीं दी गई थी। हवन कर किया मां गायत्री को नमन
जासं, मैनपुरी : शहर के स्टेशन रोड स्थित गायत्री मंदिर में मंगलवार को महायज्ञ का आयोजन किया गया। सुबह नौ बजे विधि-विधान से पूजन कर मां गायत्री की आरती उतारी गई। श्रद्धालुओं ने यहां पहुंचकर हवन में आहुतियां दीं। शाम चार बजे से दीप यज्ञ का आयोजन किया गया। इस मौके पर अनीश चौहान, विमला सक्सेना, सत्यवती पांडेय, वीना कुलश्रेष्ठ, उर्मिला सक्सेना आदि मौजूद थे। बुजुर्ग महिला की बुखार से हुई मौत
जासं, मैनपुरी : शहर में बाटा वाली गली निवासी शबाना (60) पत्नी मुहम्मद राशिद को बुखार के कारण गंभीर हालत में स्वजन मंगलवार की सुबह जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।