Move to Jagran APP

तमंचा के साथ युवक को पकड़ा

कुलपहाड़ (महोबा) थाना कुलपहाड़ उप निरीक्षक विवेक कुमार यादव के नेतृत्व में टीम ने आरो

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Dec 2021 06:16 PM (IST)Updated: Sun, 26 Dec 2021 06:16 PM (IST)
तमंचा के साथ युवक को पकड़ा

कुलपहाड़ (महोबा): थाना कुलपहाड़ उप निरीक्षक विवेक कुमार यादव के नेतृत्व में टीम ने आरोपित देशराज को एक तमंचा 315 बोर व कारतूस के साथ मुढ़ारी तिराहा से गिरफ्तार किया। आरोपित को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। संस प्रदेश अध्यक्ष ने किया पुस्तक का विमोचन

loksabha election banner

महोबा : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मुख्यालय निवासी विनोद पुरवार के जीवन पर आधारित पुस्तक सेवा का पर्याय विनोद पुरवार का लखनऊ में विमोचन किया। प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। कहा कि इस पुस्तक में उनके त्याग और संघर्ष की कहानी है और पुस्तक से लोगों को प्रेरणा मिलेगी। जासं

कांग्रेस पार्टी ने रुपनगर में लगाया शिविर

चरखारी (महोबा): कांग्रेस पार्टी महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारी डा. मंजू कुशवाहा ने कस्बा के रूपनगर वार्ड के नौरंगा, लिधौरा मोहल्ला में शिविर लगाया। पार्टी की नीतियों की जानकारी दी। संस

सपाइयों ने की बैठक

कुलपहाड़ (महोबा): सपा लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव योगेश यादव योगी की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें नगर में पार्टी की स्थिति की जानकारी प्राप्त की गई। पदाधिकारियों से बूथों की जानकारी ली। बैठक का संचालन आनंद यादव ने किया। इसमें दीपक सोलंकी, ऋषि यादव, मुकेश चौबे, देवेंद्र अग्रवाल, हरिश्चंद्र आदि मौजूद रहे। संस


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.