महिला ने फंदा लगाकर दी जान
जागरण संवाददाता महोबा शहर के नयापुरा निवासी 36 वर्षीय महिला ने घर पर फंदा लगा कर जा

जागरण संवाददाता, महोबा : शहर के नयापुरा निवासी 36 वर्षीय महिला ने घर पर फंदा लगा कर जान दे दी। पति के अनुसार वह मानसिक तौर पर बीमार रह रही थी। उसका इलाज भी चल रहा था।
शहर के मोहल्ला नयापुरा नैकाना निवासी 36 वर्षीय किरन पत्नी धर्मपाल बुधवार रात अज्ञात कारणों के चलते घर पर कुंडे से फंदा लगा कर लटक गई। पति को जैसी ही जानकारी हुई तो तुरंत उसे फंदे ोसे नीचे उतारा। उस अस्पताल लाया गया लेकिन यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदर कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है, जांच कराई जा रही है।
Edited By Jagran