18 को आएंगे बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष
जागरण संवाददाता महोबा बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष राजा बुंदेला का महोबा भ्रमण कार्य
By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Jun 2021 05:52 PM (IST)Updated: Tue, 15 Jun 2021 05:52 PM (IST)
जागरण संवाददाता, महोबा: बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष राजा बुंदेला का महोबा भ्रमण कार्यक्रम तय किया गया है। जारी प्रोटोकाल के मुताबिक वह 18 जून की सुबह नौ बजे बांदा से स्टाफ कार से महोबा के सर्किट हाउस आएंगे। सुबह 11 बजे भाजपा जिलाध्यक्ष व प्रमुख पदाधिकारियों से भेंट करने के बाद साढ़े 11 बजे पत्रकारों से रूबरू होंगे। दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक ग्रामीण क्षेत्रों में मुख्य चिकित्साधिकारी के साथ टीकाकरण के लिए जन जागरूकता अभियान चलाएंगे। शाम 6 से 7 बजे तक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद 19 जून की सुबह नौ बजे हमीरपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें