चरखारी विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे दो पिक बूथ
संस कुलपहाड़ (महोबा) मतदान के लिए महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में बूथ तक लाने के लि

संस, कुलपहाड़ (महोबा): मतदान के लिए महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में बूथ तक लाने के लिए कई तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के तहत चरखारी विधानसभा क्षेत्र में दो पिक बूथ बनाए जाएंगे। यह दोनों पिक बूथ पूरी तरह महिलाओं के लिए समर्पित होंगे। दोनों बूथ आदर्श बूथ के रूप में सुसज्जित किए जाएंगे।
एसडीएम श्वेता पांडेय ने बताया कि चरखारी विधानसभा में कुलपहाड़ नगर के जनतंत्र इंटर कालेज के कक्ष संख्या एक एवं चरखारी नगर में राजकीय बालिका इंटर कालेज के कक्ष संख्या दो को पिक बूथ के रूप में चयनित किया गया है। इन दोनों बूथों को लेडीज वोटर स्पेशल बूथ के रूप में सुसज्जित किया जाएगा। जहां पर आकर्षक सजावट, साज सज्जा के अलावा महिला कर्मचारियों की तैनाती रहेगी। महिलाओं को कोई असुविधा न हो इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा। पिक बूथ महिलाओं के लिए आदर्श बूथ की तरह बनाए जाएंगे। जहां पर मतदान करने वाली महिला मतदाताओं को विशेष खुशी मिलेगी। एवं उन्हें मतदान के लिए लंबा इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा। साथ में यदि बच्चे होंगे तो उनके रोकने की भी सुविधा होगी।
Edited By Jagran