मकान की छत गिरी, बाल-बाल बचे लोग
संवाद सहयोगी चरखारी विकास खंड के गांव बम्हौरी कला में रामआसरे शुक्ला का पूरा परिवार
By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Jan 2022 06:11 PM (IST)Updated: Sat, 08 Jan 2022 06:11 PM (IST)
संवाद सहयोगी, चरखारी: विकास खंड के गांव बम्हौरी कला में रामआसरे शुक्ला का पूरा परिवार मकान के अंदर सो रहा था। तभी शनिवार की सुबह करीब छह बजे मकान के बरामदे की छत भरभरा कर गिर गई। गनीमत रही की सभी लोग उस समय अंदर कमरे में थे। इससे देवेंद्र, नीरज, सतेंद्र व रानी एवं बच्चे गौरव, सौरव, कल्लू सभी बाल-बाल बच गए। पड़ोसियों की मदद से मलबा हटा कर घरवालों को कमरे से बाहर निकाला गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें