बदमाशों ने मुनीम को लूटा
संवाद सूत्र, कबरई: रात की ड्यूटी समाप्त कर सुबह गांव वापस लौट रहे मुनीम को बदमाशों ने म
संवाद सूत्र, कबरई: रात की ड्यूटी समाप्त कर सुबह गांव वापस लौट रहे मुनीम को बदमाशों ने मारपीटकर लूट लिया। घायल मुनीम को सीएचसी में भर्ती कराया गया। घायल ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ 6300 रुपये नकदी लूटने की तहरीर दी।
परसहा निवासी राजाभैया अवस्थी का पुत्र अंकित (22) कस्बे में सागर कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित छानी मोड़ के पास ओम बालाजी आक्सीजन प्लांट पर मुनीम का काम करता है। शनिवार सुबह वह रात्रि ड्यूटी समाप्त कर बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में लिलवाही गांव के पास सड़क किनारे मिले तीन अज्ञात बदमाशों ने उसे रोककर लाठी डंडो से हमला कर दिया। सर में चोट लगने से मुनीम कुछ देर के लिए सुध बुध खो बैठा। आरोप है कि बदमाश उसकी जेब मे पड़े 6300 रुपये लेकर चम्पत हो गए। होश आने पर राहगीरों की मदद से उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस को तहरीर दी दी गई है। कार्यवाहक प्रभारी सतीश मिश्र ने कहा कि तहरीर मिली है जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।