एसपी ने न्यायालय परिसर की सुरक्षा का लिया जायजा
जासं महोबा एसपी सुधा सिंह ने महोबा न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। यहां औच
जासं, महोबा : एसपी सुधा सिंह ने महोबा न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। यहां औचक निरीक्षण के दौरान अधिवक्ताओं से भी जानकारी ली।
सोमवार को न्यायालय की सुरक्षा में लगे सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी व मौके पर मौजूदगी की जांच की गई। साथ ही प्रभारी न्यायालय सुरक्षा की उपस्थिति में संपूर्ण न्यायालय परिसर में भ्रमण कर सुरक्षा इंतजामों को देखा। एसपी ने मुख्य गेटों पर लगे डीएफएमडी यानी डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर व अन्य अत्याधुनिक उपकरणों को चेक किया। संदिग्धों की लगातार चेकिग करने तथा अनावश्यक रूप से किसी को प्रवेश न देने, न्यायालय परिसर के अंदर व्यक्तियों को एकत्र होकर जमावड़ा न बनाने देने, किसी भी रूप में अनावश्यक वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने के आवश्यक निर्देश प्रभारी न्यायालय सुरक्षा उपनिरीक्षक महेंद्र भदौरिया को दिए। न्यायालय परिसर की सुरक्षा में लगी पीएसी को चेक किया।