स्कूल रहे आफ लेकिन आनलाइन संवारा बच्चों का भविष्य
अभिषेक द्विवेदी महोबा कोरोना संक्रमण ने बच्चों की पढ़ाई पर ब्रेक लगा दिया। स्कूल आफ रहे
अभिषेक द्विवेदी, महोबा : कोरोना संक्रमण ने बच्चों की पढ़ाई पर ब्रेक लगा दिया। स्कूल आफ रहे पर कुछ शिक्षकों ने नौनिहालों का भविष्य संवारने के लिए आनलाइन पढ़ाई जारी रखी। अभिभावकों से फोन पर बात करके बच्चों को पढ़ाने के लिए प्रेरित किया। ऐसा ही सराहनीय कार्य किया है कबरई के ग्राम सिचौरा के प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक अशोक कुमार शुक्ला ने।
2013 में उनकी तैनाती सिचौरा में हुई थी, तब यह एकल विद्यालय था। अब इसे प्राथमिक विद्यालय बनाया गया है और वर्तमान में यहां पांच शिक्षकों की तैनाती है। और 116 बच्चे पंजीकृत हैं। सहायक अध्यापक ने कोरोना काल की विषम परिस्थितियों में भी बच्चों को आनलाइन शिक्षा दी। उनके इस कार्य के सभी कायल है। आडियो वीडियो के जरिए किया प्रेरित
शिक्षक अशोक ने कक्षा एक से पांच तक का वाट्स एप ग्रुप बनाया। जिन अभिभावकों को पास स्मार्ट फोन है उन्हें रीड एलांग व दीक्षा एप की जानकारी दी। लेकिन जिनके पास सादा फोन है, उनसे बात कर बच्चों को पढ़ाने के लिए प्रेरित किया। बच्चों से बात कर पढ़ाई के बारे में जानकारी दी। विभिन्न विषयों की वर्कशीट बनाकर बच्चों को उपलब्ध कराई। करीब 100 वीडियो बनाकर लाकडाउन में उन्हें गणित, विज्ञान आदि विषयों से संबंधित बनाए। इसमें हर दिन वह तीन से चार घंटे देते थे।
गोरखपुर सहित विभिन्न मंचों में हुआ सम्मान
दो सितंबर को शिक्षक अशोक कुमार शुक्ला को गोरखपुर में बेसिक शिक्षा मंत्री ने एडु लीडर सम्मान से नवाजा गया। इसके पूर्व लखनऊ सहित अन्य जगहों व आनलाइन के माध्यम से वह सम्मानित हो चुकी है। शिक्षक दिवस पर आज उन्हें डीएम द्वारा राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए उनका चयन 2019 में हुआ था।