आरपीएफ-जीआरपी ने चलाया सघन चेकिग अभियान
जागरण संवाददाता महोबा त्योहारों के मद्देनजर रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय पुलिस बल की ओर
जागरण संवाददाता, महोबा: त्योहारों के मद्देनजर रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय पुलिस बल की ओर से संयुक्त चेकिग अभियान चलाया गया। रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों से जानकारी लेने के साथ संदिग्धों की चेकिग की गई और लगेज भी चेक किए। सुरक्षा के अधिकारियों ने कहा कि यह अभियान छठ पर्व तक जारी रहेगा। रेलवे स्टेशन महोबा में निरीक्षक राजिदर कुमार और हमराह स्टाफ व जीआरपी महोबा की ओर से प्लेटफार्म, पैसेंजर हाल, सर्कुलेटिग एरिया ,यात्री प्रतीक्षालय व टिकट खिड़की पर जांच की गई। आने जाने वाली गाड़ियों में निरीक्षण किया गया। बताया कि आने वाले त्योहारों दीपावली , छठ पूजा व अन्य त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के लिए सघन चेकिग अभियान व गश्त की जा रही है। प्लेट फार्म पर मौजूद यात्रियों को जहरखुरानी के बारे में जागरूक करने के लिए भी अभियान चलाया गया। जिसमें प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों को यात्रा के दौरान किसी यात्री से खाने-पीने की सामग्री ना लेने को कहा गया। यात्रियों को अनावश्यक चेन पुलिग ना करने के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान चेकिग स्टेशन एरिया में कोई संदिग्ध गतिविधि, वस्तु या व्यक्ति नजर नहीं आया।