भाषण में पूजा ने बाजी मारी
संवाद सूत्र पनवाड़ी (महोबा) नेहरू युवा केंद्र संगठन की ओर से नेहरू इंटर कालेज और विवे
By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Dec 2021 06:26 PM (IST)Updated: Sat, 04 Dec 2021 06:26 PM (IST)
संवाद सूत्र, पनवाड़ी (महोबा): नेहरू युवा केंद्र संगठन की ओर से नेहरू इंटर कालेज और विवेकानंद इंटर कालेज में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
शनिवार को नेहरू युवा केंद्र संगठन महोबा के जिला युवा अधिकारी सागर, शुभम कुमार के निर्देशन में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक दिनेश मिश्रा ,शिवराम अहिरवार की ओर से प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें युवा मोर्चा के मंडल मंत्री प्रभात मिश्रा, युवा मंडल के सदस्य कौशल किशोर, मनीष परिहार, स्वतंत्र परिहार मौजूद रहे। नेहरू इंटर कालेज एवं विवेकानंद इंटर कालेज में संयुक्त रूप से ब्लाक स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। जिसमें प्रथम स्थान पूजा राजपूत ने प्राप्त किया, द्वितीय स्थान प्रशांत एवं तृतीय स्थान शैलेंद्र ने प्राप्त किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें