गलत नीतियों से जनता हो रही परेशान
संवाद सहयोगी कुलपहाड़ (महोबा) सपा की जिला स्तरीय बैठक नगर के एक पैलेस में संपन्न हुई।
By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Sep 2020 10:54 PM (IST)Updated: Sun, 20 Sep 2020 10:54 PM (IST)
संवाद सहयोगी, कुलपहाड़ (महोबा) : सपा की जिला स्तरीय बैठक नगर के एक पैलेस में संपन्न हुई। यहां जिलाध्यक्ष प्रान सिंह यादव ने कुलपहाड़ नगर अध्यक्ष के पद पर मुकेश कुमार चौबे उर्फ हल्के भैया को मनोनीत किया गया। जबकि देवेन्द्र अग्रवाल को उपाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में कुलपहाड़ तहसील परिसर में सरकार के खिलाफ होने वाले धरना प्रदर्शन की रूप रेखा तैयार की गई।
जिलाध्यक्ष ने कहा, केंद्र हो या राज्य की सरकार दोनों किसान विरोधी हैं। सोमवार को कुलपहाड़ तहसील में होने वाले प्रदर्शन में सभी से एकत्र होने की अपील की। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष अजय राज यादव, रामसजीवन यादव, खेत सिंह यादव आदि रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें