772 बूथों पर मनाई जाएगी पंडित दीनदयाल की जयंती
जागरण संवाददाता महोबा 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 104वीं जयंती मनाई जाएगी। इसक
By JagranEdited By: Published: Thu, 24 Sep 2020 11:31 PM (IST)Updated: Thu, 24 Sep 2020 11:31 PM (IST)
जागरण संवाददाता, महोबा : 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 104वीं जयंती मनाई जाएगी। इसके लिए जिले के सभी 772 बूथों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर ने बताया कि पार्टी के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सभी को तीन-तीन बूथ आवंटित किए गए हैं। बूथ स्तर पर वरिष्ठ कार्यकर्ता मुख्य वक्ता के रूप उपस्थित रहेंगे। जिले में 258 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सूचित कर आवंटित बूथ स्तर पर भेजा जा रहा है। वर्ष में बूथ लेवल पर प्रमुख 6 कार्यक्रम में 25 सितंबर पंडित की जयंती भी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें