सड़क दुर्घटना में एक की मौत, चार घायल
जासं महोबा अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार लोग ग
By JagranEdited By: Published: Mon, 07 Jun 2021 05:25 PM (IST)Updated: Mon, 07 Jun 2021 05:25 PM (IST)
जासं, महोबा : अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कानपुर सागर हाईवे पर सौरा चौकी के पास बाइक दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों लोग गंभीर रूप से घायल थे इसलिए नाम पता नहीं बता सके। जिला अस्पताल में उपचार दौरान एक पचास वर्षीय अज्ञात की उपचार दौरान मौत हो गई। और दूसरे को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। दूसरी घटना में मध्य प्रदेश के पठा निवासी 45 वर्षीय सुंदर, 50 वर्षीय ज्वालाप्रसाद, 22 वर्षीय काशीराम बाइक से कहीं जा रहे थे। बाइक असंतुलित होकर गिर गई। तीनों लोग घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें