दीवार गिरने से वृद्धा घायल
महोबा थाना खरेला के ग्राम बल्लाएं निवासी 65 वर्षीय सुमितरानी पत्नी चरनदास रविवार को घर पर ब
By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Nov 2021 06:22 PM (IST)Updated: Sun, 21 Nov 2021 06:22 PM (IST)
महोबा : थाना खरेला के ग्राम बल्लाएं निवासी 65 वर्षीय सुमितरानी पत्नी चरनदास रविवार को घर पर बठी थी। तभी कच्ची दीवार भरभरा कर गिर गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। स्वजन उसे पीएचसी खरेला ले गए। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है।
मासूम को बाइक ने मारी टक्कर
महोबा : ग्राम रैपुराकला निवासी छह वर्षीय गुलशन पुत्र बृजेंद्र रविवार को अपनी मां वंदना के साथ खेत से घर आ रहा था। तभी पीछे से आई तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। पिता ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसको मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें