नियमों का पालन करने की छात्रों व अभिभावकों को दिलाई शपथ
नियमों का पालन करने की छात्रों व अभिभावकों को दिलाई शपथ
नियमों का पालन करने की छात्रों व अभिभावकों को दिलाई शपथ
- मिशन शक्ति के अंतर्गत बालिकाओं, महिलाओं को किया जागरूक
जागरण संवाददाता, महोबा : उच्चाधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी यातायात रामप्रवेश राय के नेतृत्व में प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी संगम कुमार ने चरखारी में यातायात जन-जागरूकता अभियान चलाया। जिसमें छात्र-छात्राओं व अभिभावकों को यातायात के नियमों के बारे में जानकारी देकर इनका पालन करने की शपथ दिलाई।
उन्हें बताया गया कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें, तीन सवारी न बैठें, चार पहिया वाहन चलाते समय सदैव सीटबेल्ट का प्रयोग करें। इसके बाद मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं, महिलाओं को जागरूक किया गया। उन्हें 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइऩ, 102 स्वास्थ्य सेवा आदि के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया।