सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सहित नौ नामजद, 15 पर मुकदमा
संवाद सहयोगी भरुआ सुमेरपुर लॉकडाउन का उल्लंघन बगैर अनुमति के सरकार के खिलाफ प्रद
संवाद सहयोगी, भरुआ सुमेरपुर : लॉकडाउन का उल्लंघन, बगैर अनुमति के सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने पर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सहित नौ नामजद व 15 अन्य सपाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।
गुरुवार को देर शाम कस्बे के स्टेशन मार्ग पर पूर्व जिलाध्यक्ष व्यापार सभा नंद किशोर शिवहरे के आवास पर एकत्र हुए 50 से ज्यादा सपाइयों ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया था। जुलूस में सपाइयों को थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश यादव ने रानी लक्ष्मी बाई तिराहा पर रोक कर सभी को घर पर ही नजर बंद कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने एसआइ अजय सिंह की तहरीर पर पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह यादव, प्रकाश बाबू शिवहरे, नंद किशोर शिवहरे, नीलू यादव, राम मोहन यादव, सोनू शिवहरे, करन खंगार, ध्रुव शिवहरे, शीलू यादव को नामजद करते हुए 15 अज्ञात सपाइयों पर मुकदमा दर्ज किया है।