सड़क दुर्घटनाओं में नौ घायल, एक गंभीर
जागरण संवाददाता महोबा सोमवार को हुई सड़क दुर्घटनाओं में नौ लोग घायल हो गए। इनमें दो
जागरण संवाददाता, महोबा : सोमवार को हुई सड़क दुर्घटनाओं में नौ लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल से रेफर किया गया है। लवकुशनगर मप्र निवासी 45 वर्षीय सुमरकांत पुत्र 12 वर्षीय आकाश के साथ महोबा आया था। आर्यावर्त बैंक के पास पिता पुत्र पैदल जा रहे थे। चार पहिया वाहन ने टक्कर मार कर दोनों को घायल कर दिया।
उधर ग्राम करहराकला निवासी 50 वर्षीय ठाकुरदास ई- रिक्शा में बैठकर मुख्यालय आ रहा था और हाथ बाहर निकाले था। तभी चार पहिया वाहन की क्रासिग के समय हाथ टकरा जाने से वह घायल हो गया। शहर के मोहल्ला नैकानापुरा निवासी 30 वर्षीय राजेंद्र बाइक से गिरकर घायल हो गया। इसी तरह अन्य सड़क दुर्घटनाओं में कांशीराम कालोनी निवासी 45 वर्षीय इस्माइल, गांधीनगर निवासी 45 वर्षीय प्रेमचंद्र, भटीपुरा निवासी 55 वर्षीय श्यामबाई, पसवारा निवासी 24 वर्षीय ओमप्रकाश, मुख्यालय निवासी 21 वर्षीय जीतू भी घायल हुए। सभी को जिला अस्पताल लाया गया। यहां से आकाश को उपचार के बाद मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया।