महिलाओं की समस्याओं को सुनकर किया गया जागरूक
जागरण संवाददाता महोबा अभियान मिशन शक्ति फेज-3.0 के तहत एसपी सुधा सिंह के निर्देश पर एंट
By JagranEdited By: Published: Tue, 28 Dec 2021 05:08 PM (IST)Updated: Tue, 28 Dec 2021 05:08 PM (IST)
जागरण संवाददाता, महोबा : अभियान मिशन शक्ति फेज-3.0 के तहत एसपी सुधा सिंह के निर्देश पर एंटी रोमियो टीम ने शहर के डाकबंगला व तहसील क्षेत्र में जाकर महिलाओं व बालिकाओं की समस्याओं को सुनकर उन्हें जागरूक किया। उनसे कहा गया कि यदि कोई भी परेशान करता है तो उसकी शिकायत अपने नजदीकी थाने में स्थापित महिला हेल्प डेस्क में नियुक्त महिला पुलिस अधिकारी से बिना डरे हुए करें। तुरंत कार्रवाई करते हुए समस्या का निस्तारण किया जाएगा। वहीं वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्प लाइन 181, आपातकालीन सेवा यूपी 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 आदि हेल्पलाइन नंबरों के साथ ही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें