खाकी की नई पहल, गुड मार्निंग महोबा सेहत संग सुरक्षा
जागरण संवाददाता महोबा खाकी का एक नया रूप देखने को मिल रहा है। युवा वर्ग के साथ बुजुर्गों
जागरण संवाददाता, महोबा : खाकी का एक नया रूप देखने को मिल रहा है। युवा वर्ग के साथ बुजुर्गों को भी सेहत के साथ सुरक्षा का पाठ पढ़ाने के लिए खाकी रोज सुबह भ्रमण पर निकल रही है। यह पहल शहर ही नहीं गांवों में भी प्रारंभ की गई है। स्कूल और कोचिंग जाने वालीं बालिकाओं को भी रोक कर महिला पुलिस उन्हें जानकारी दे रही हैं। खाकी की नई पहल सभी को खूब रास आ रही है।
एसपी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सर्दियों में बालक बालिकाएं सुबह कोचिंग को निकलते हैं। कोई पैदल जाता है तो कुछ बच्चे साइकिल से जाते हैं। घरों के बुजुर्ग और युवा सैर को निकलते हैं। महिलाएं भी सैर पर निकलती हैं। पार्क में सड़क पर जहां जिसे मुफीद लगता है। इन लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस की है। गुड मार्निंग महोबा पहल के जरिए सभी की सुरक्षा के साथ उन्हें कैसे सेहतमंद रहना है इसकी भी सीख दी जा रही है। पुरुष और महिला पुलिस की कई टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में भ्रमण करती हैं। लोगों को रोक कर उन्हें संदेश भी दिया जा रहा है। स्कूल-कोचिग जाने वाले बच्चों को आत्मसुरक्षा की तरीके बताए जा रहे हैं।