पीले चावल देकर प्रियंका की रैली में आने का दिया न्यौता
जासं महोबा पीएम नरेन्द्र मोदी की जनसभा कार्यक्रम के बाद अब कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उ
By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Nov 2021 06:58 PM (IST)Updated: Fri, 26 Nov 2021 06:58 PM (IST)
जासं, महोबा : पीएम नरेन्द्र मोदी की जनसभा कार्यक्रम के बाद अब कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उप्र प्रभारी प्रियंका गांधी आज बुंदेलखंड की धरती पर कदम रखेंगी। उनका शहर के छत्रसाल स्टेडियम में जनसंवाद कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए कांग्रेसी जुटे रहे हैं।
शुक्रवार को पूर्व प्रदेश सचिव निर्दोष दीक्षित ने टीम के साथ पनवाड़ी, महोबकंठ, बेलाताल सहित अन्य क्षेत्रों में लोगों को कांग्रेस की नीतियों की जानकारी दी और इसके बाद पीले चावल देकर सभी से प्रियंका गांधी के कार्यक्रम में शामिल होकर उनके विचारों को सुनने की अपील की। पूर्व महिला जिलाध्यक्ष नफीसा अली सहित अन्य कांग्रेसियों ने भी भीड़ जुटाने के लिए अपनी ताकत झोंकी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें