Move to Jagran APP

किसानों की आय के सही उपयोग के बारे में दी जानकारी

जागरण संवाददाता महोबा राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत राजकीय बहुउद्देशीय औद्यानिक इक

By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Dec 2021 06:12 PM (IST)Updated: Tue, 21 Dec 2021 06:12 PM (IST)
किसानों की आय के सही उपयोग के बारे में दी जानकारी
किसानों की आय के सही उपयोग के बारे में दी जानकारी

जागरण संवाददाता, महोबा : राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत राजकीय बहुउद्देशीय औद्यानिक इकाई में पान शोध केंद्र की ओर से दो दिवसीय किसान मेला व गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के चारों विकासखंडों के किसानों ने हिस्सा लिया। जिलाधिकारी मनोज कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ कराया और किसानों को आय के सही उपयोग की जानकारी दी।

loksabha election banner

जिला बचत अधिकारी सीएल साहू ने पान के उत्पादों के विपणन की जानकारी के साथ-साथ किसानों की आय के सही उपयोग के बारे में बताया। जिला उद्यान अधिकारी / शोध अधिकारी डा. बल्देव प्रसाद ने उद्यान विभाग से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना से अधिक से अधिक फलदार पौधों के नवीन उद्यान रोपण के लिए किसानों का प्रोत्साहन किया। बताया कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजनांतर्गत नवीन पान बरेजा निर्माण पर अनुदान का प्रावधान है, जिसमें अधिकतम 1000 वर्ग मी. पर पान की खेती करने वाले किसानों को लाभ दिया जाता है। वरिष्ठ वैज्ञानिक/अध्यक्ष कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल डा. मुकेश चंद्र ने परंपरागत कृषि के साथ जैविक कृषि अपनाते हुए सूक्ष्म सिचाई संयंत्रों के उपयोग से आधुनिक कृषि करने की विस्तृत जानकारी दी। पूर्व वैज्ञानिक डा. रामसेवक चौरसिया, समाजसेवी नेहा चंसौरिया ने भी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान विषय वस्तु विशेषज्ञ डा. हरीप्रकाश नामदेव, वैज्ञानिक डा. अम्रता सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन प्रभारी दुग्धशाला अधिकारी सुशील शर्मा, प्रशिक्षण प्रभारी बृजेंद्र कुमार वर्मा उद्यान निरीक्षक द्वारा किया गया।

महोबा : झांसी चलकर आई भाजपा की जन विश्वास यात्रा की शुरुआत मंगलवार को कीरतसागर से हुई। दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बाबूराम निषाद व कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत सहित सांसद विधायक मौजूद रहे। मुख्यालय में यह यात्रा मलकपुरा, सुभाष चौक, ऊदल चौक, डाकघर, आल्हा चौक, परमानंद तिराहा, हमीरपुर चुंगी होते हुए कबरई के लिए रवाना हुई। वहां के बाद यात्रा बांदा के लिए प्रस्थान कर गई।

भाजपा की जन विश्वास यात्रा का शहर के आल्हा चौक, सुभाष चौक सहित अन्य जगहों पर भव्य तरीके से स्वागत किया गया। यात्रा में रथ पर सवार जनप्रतिनिधि लोगों पर फूल बरसा रहे थे। गीतों के माध्यम से लोगों को भाजपा सरकार की नीतियों व उपलब्धियों की जानकारी दी जा रही थी। इस दौरान दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बाबूराम निषाद, सांसद कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, विधायक सदर राकेश गोस्वामी, जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, यात्रा प्रभारी अंकुर शिवहरे, भाजयुमो जिला मंत्री इं राजुल मिश्रा, मीडिया प्रभारी शशांक गुप्ता, विधायक सदर प्रतिनिधि रोहित शर्मा, जिला कोआपरेटिव अध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी, जिपं. अध्यक्ष जय प्रकाश अनुरागी, कबरई ब्लाक प्रमुख राजू सिंह, खनिज न्यास सदस्य देवेंद्र शुक्ला, रामनरेश तिवारी, प्रभारी रामकिशोर साहू, तेजप्रकाश शिवहरे,मयंक तिवारी ,सौरभ तिवारी,कबरई चेयरमैन मूलचंद्र कुशवाहा, शिवपाल तिवारी,रामबालक पांडेय श्री निवास बुधौलिया,लायक सिंह,बनवारी लाल गुप्ता मौजूद रहे।

ज्ञापन देने जा रहे लोगों को पुलिस ने रोका : शहर के आल्हा चौक में ट्रामा सेंटर व चिकित्सकों की कमी दूर करने के लिए 18 दिनों से अनशन कर रहे सत्यमेव जयते युवा सोच संगठन के लोग यात्रा के आल्हा चौक आने पर मंत्री व जनप्रतिधियों को ज्ञापन देने जा रहे थे। तभी प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने उन्हें रोक लिया। संगठन अध्यक्ष विकास यादव, प्रदीप साहू, गनेश गुप्ता आदि का आरोप है कि इन लोगों ने अनशन खत्म करने को कहा, ऐसा न करने पर फर्जी मुकदमा लगाने की धमकी दी। उधर कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत से बात करने पर उनका कहना था कि यदि किसी ने उन्हें रोका है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.