साक्षरता शिविर में विधिक सुविधाओं की दी जानकारी
जागरण संवादददाता, महोबा : मुख्यालय के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बिच्छू पहाड़िया में जिला विधिक
जागरण संवादददाता, महोबा : मुख्यालय के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बिच्छू पहाड़िया में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही सामाजिक कार्यकर्ताओं व अधिवक्ताओं ने छात्र छात्राओं व मौजूद लोगों को जरूरी जानकारियां दी। अपर जिला जज त्वरित न्यायालय गजेंद्र कुमार ने शिविर की शुरुआत कराई। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को विधि सेवा की महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की। इसके बाद अन्य अधिकारियों ने जनसमूह को प्रदत्त प्रशासनिक एवं विधिक सुविधाओं के साथ ही उनके अधिकारों के बारे में बताया। वहीं कन्या भ्रूण हत्या, मीडिएशन सेंटर से संबंधित जानकारियों के साथ ही शासन द्वारा संचालित लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव शोभनाथ ¨सह, समाजसेविका नेहा चंसौरिया व प्रधानाचार्य शालिनी आदि मौजूद रहे। संचालन विश्वनाथ त्रिपाठी ने किया।